CSK vs DC: धोनी ने मारा गगनचुंबी छक्का, देखकर झूम उठी साक्षी और बेटी जीवा, फैंस ने भी मचाया शोर

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंत के ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals

CSK vs DC, 55th Match, Indian Premier League 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन एक अलग ही लय में नजर आ रहे हैं। 41 साल की उम्र में भी धोनी बल्ले से लगातार रन बनाने का काम कर रहे हैं। भारतीय टीम के बेस्ट फिनिशर के रूप में पूरी दुनिया में नाम कमाने वाले धोनी अभी भी अपनी आईपीएल टीम के लिए यह भूमिका निभा रहे हैं।

धोनी ने किया कमाल: दिल्ली के तेज गेंदबाज खलील अहमद के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आखिरी ओवरों में एक बार फिर टीम के लिए तेजी से रन बनाने में कामयाब रहे। धोनी ने नौ गेंद पर 20 रन बनाए। इस दौरान एक चौका और दो छक्के लगाए।

जीवा नजर आई खुश: धोनी की बल्लेबाजी देख पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी बेहद खुश नजर आए। धोनी के हर शॉट के बाद कैमरामैन माही की बेटी जीवा का रिएक्शन दिखाने की कोशिश कर रहे थे। धोनी की ताबड़तोड़ पारी पर जीवा का क्यूट रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फैंस ने मचाया शोर: धोनी जब बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे तो फैंस ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। धोनी-धोनी के गूंज से पूरा स्टोडियम गूंजने लगा। धोनी इस सीजन आईपीएल में लगातार अंत के ओवरों में चेन्नई के लिए जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं।

चेन्नई ने बनाए 167 रन: चेन्नई ने इस स्लो पिच पर एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिल्ली के सामने रखा है। शिवम दुबे ने टीम के लिए सबसे अधिक 12 गेंद पर 25 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 24, अंबाती रायुडू 23, रवींद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे ने 21-21 रन बनाने का काम किया। चेन्नई ने 20 ओवर में 167 रन बनाने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+