CSK vs DC Match Prediction: चेपॉक की पिच पर कौन हो सकते हैं आज सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-4 बल्लेबाज
CSK vs DC Match: एम ए चिदंबरम स्टेडियम में हैं चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला। चेपॉक की पिच पर कौन बल्लेबाज आज बना सकता है सबसे ज्यादा रन।

आज इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मुकाबला करने जा रही है। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है जो हाल फिलहाल में अपनी पिच के बदले मिजाज का सरप्राइज दे चुका है। आइए देखते हैं आज के मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-4 बल्लेबाज कौन हो सकते हैं।
1. डेवान कोन्वे- कोन्वे आईपीएल के इस सीजन के बेस्ट बल्लेबाजों में एक हैं जिन्होंने चेपॉक में खेली पिछली पांच पारियों में 47, 50, नाबाद 77, नाबाद 92 और 44 का स्कोर बनाया है। इस दौरान उनका औसत 100 से ऊपर है और स्ट्राइक रेट 144.22 है।
2. रुतुराज गायकवाड़- कोन्वे के ओपनिंग जोड़ीदार रुतुराज गायकवाड चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन में दूसरे बेस्ट स्कोरर हैं। गायकवाड ने एम ए चिदंबरम स्टेडियम में 5 पारियां खेलते हुए 167 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत 33.4 और स्ट्राइक रेट 141.53 रहा है।
3. शिवम दुबे- बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के लिए यह आईपीएल का अभी तक बेस्ट सीजन साबित हो रहा है जहां वे तीन 50 प्लस के स्कोर कर चुके हैं और स्पिनरों के खिलाफ काफी निर्मम रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स का यह बल्लेबाज फिलहाल बहुत बढ़िया फॉर्म में है और आज के मैच में भी उन पर नजर रहेगी।
4. डेविड वॉर्नर- दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने पिछले चार मैचों में स्कोर नहीं बनाया है जिसके चलते वह फेंटेसी टीम के एक जोखिम बड़े खिलाड़ी बन जाते हैं लेकिन वार्नर आईपीएल के क्लासिक बल्लेबाज हैं और वह आज अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
वार्नर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 18 मैचों में 31 की औसत से 558 रन बनाए हुए हैं जबकि एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की 12 पारियों में 26.83 की औसत से 322 रन बनाए हुए हैं। वार्नर आईपीएल की 172 पारियों में 41.4 की औसत से 6211 रन बना चुके हैं जो उनको लीग के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में एक बनाती है।












Click it and Unblock the Notifications