CSK vs DC: खराब अंपायरिंग को लेकर फूटा फैंस का गुस्सा, क्या दिल्ली के साथ हुई बेईमानी
Chennai Super Kings vs Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स मैच के दौरान थर्ड अंपायर द्वारा दिए गए फैसले पर फैंस सवाल उठा रहे हैं।

CSK vs DC, 55th Match, Indian Premier League 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने टीम के लिए शानदार शुरुआत की। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन चेन्नई के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले डेवोन कॉन्वे इस मैच में फ्लॉप रहे।
डेवोन कॉन्वे जल्दी आउट: अक्षर पटेल ने डेवोन कॉन्वे को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेज दिया। कॉन्वे ने 13 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए। डेवोन कॉन्वे के पास रिव्यू लेने का मौका था। लेकिन ऋतुराज गायकवाड़ के साथ बातचीत करने के बाद उन्होंने रिव्यू नहीं लेना का फैसला किया। डेवोन कॉन्वे के लिए आईपीएल का यह सीजन काफी कमाल का गुजरा है।
अंपायर के फैसले पर सवाल: दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले में मुकेश कुमार की जगह ललित यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया। पावरप्ले में गेंदबाजी करने आए ललित यादव ने डेवोन कॉन्वे को लेकर जोरदार अपील की। अंपायर ने नकार दिया तो दिल्ली ने रिव्यू लिया। रिव्यू में बल्ले का कोई भाग गेंद से लगकर जाता नहीं दिखाई दे रह था।
अंपायर ने फिर भी दिया नॉट आउट: बल्ले से गेंद नहीं लगने के बाद गेंद जाकर सीधे डेवोन कॉन्वे के पैड पर लगा। लेकिन इसके बावजूद तीसरे अंपायर ने डेवोन कॉन्वे को नॉट आउट करार दिया। अंपायर के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सवाल उठा रहे हैं।
क्या दिल्ली के साथ हुई बेईमानी? इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ फैंस तीसरे अंपायर पर निशाना साधते हुए दिल्ली के साथ हुई बेईमानी करने का आरोप लगाया। दिल्ली के खिलाफ चेन्नई के लिए शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ पारी खेलने का काम किया। दुबे 12 गेंद पर 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के लगाए।
चेन्नई ने बनाए 167 रन: चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य रखा है। इस धीमी विकेट पर चेन्नई ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 167 रन बनाए। चेन्नई के पास बेहतरीन स्पिनर्स हैं, ऐसे में यहां दिल्ली के लिए टारगेट को चेज करना आसान नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications