Aaj Ka IPL Match: चेन्नई ने हासिल की लगातार 7वीं जीत, दिल्ली को हराकर पहुंची प्लेऑफ के करीब

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन की अपनी सातवीं जीत हासिल की।

Chennai Super Kings vs Delhi Capitals

CSK vs DC, 55th Match, Indian Premier League 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है। वहीं हार के साथ ही दिल्ली के लिए आगे की राह बहुत मुश्किल हो गई है। चेन्नई ने 27 रनों से इस मुकाबले को जीतने का काम किया। 168 रन का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम सिर्फ 140 रन ही बना सकी। यह चेन्नई की लगातार सातवीं जीत है।

दिल्ली की खऱाब शुरुआत: चेन्नई के मुश्किल पिच पर 168 रनों का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब रही। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर पहले ही ओवर में बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। वॉर्नर पहले ओवर की दूसरी गेंद पर दीपक चाहर की गेंद पर अजिंक्य रहाणे को अपना कैच थमा बैठे। यही से दिल्ली की मुश्किलें शुरू हो गई।

फिलिप साल्ट भी रहे फ्लॉप: पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाने वाले फिलिप साल्ट का बल्ला इस मुकाबले में नहीं चला। साल्ट 11 गेंद पर 17 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर अंबाती रायुडू को कैच थमा बैठे। दिल्ली के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने इस अहम मुकाबले में रन बनाने में नाकाम रहे।

मनीष पांडे की गलती से आउट हुए मार्श: साल्ट के बाद मिचेल मार्श भी आउट हो गए। मार्श चार गेंद पर पांच रन बनाकर रन आउट हो गए। अजिंक्य रहाणे ने भागते हुए मार्श को रन आउट करने का काम किया। टॉप ऑर्डर के आउट होते ही मैच दिल्ली के पहुंच से काफी दूर चली गई।

पांडे ने बनाए 27 रन: मनीष पांडे एक छोर से मैदान पर जमे रहे। लेकिन इस दौरान रन बेहद धीमी गति से बनाए। पथिराना ने मनीष पांडे को एलबीडब्ल्यू कर दिया। पांडे 29 गेंद पर 27 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। इसके अलावा रूसो 37 गेंद पर 35 रन बनाने का काम किया। जडेजा की गेंद पर पथिराना ने उनका कैच पकड़ा।

चेन्नई ने बनाए थे 167 रन: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के खिलाफ चेन्नई ने 167 रन बनाने का काम किया था। अंत के ओवरों में चेन्नई के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। धोनी ने महज 9 गेंदों में 20 रन बनाकर चन्नई को एक विनिंग टोटल तक पहुंचा दिया।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), मिचेल मार्श, रिले रूसो, अक्षर पटेल, अमन खान, ललित यादव, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद, इशांत शर्मा।

चेन्नई सुपरकिंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महीश तीक्षणा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+