IPL 2023 खिताब जीतने के बाद CSK ने चेन्नई के तिरुपति मंदिर में ट्रॉफी के लिए रखी स्पेशल पूजा- VIDEO
IPL 2023 Trophy in Chennai: चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट ने आईपीएल में पांचवी बार खिताब जीतने के बाद इस ट्रॉफी की चेन्नई के प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति देवस्थानम मंदिर में ट्रॉफी की पूजा अर्चना की।

IPL 2023 Trophy in irumala Tirupati Devasthanam Temple: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) मैनेजमेंट ने अपनी पांचवी आईपीएल ट्रॉफी के लिए चेन्नई में एक स्पेशल पूजा का बंदोबस्त किया। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की अगुवाई में सीएसके ने 29 मई की रात गुजरात टाइटंस को हराकर यह ट्रॉफी जीती थी।
आईपीएल की ट्रॉफी के दक्षिण भारतीय शहर में फिर से वापस आने के अवसर पर सीएसके मैनेजमेंट ने चेन्नई के प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति देवस्थानम मंदिर में इस ट्रॉफी की पूजा कराई। ट्रॉफी को श्री वेंकटेश्वर स्वामी के चरणों में रखा गया।
चेन्नई सुपर किंग्स के अधिकारी चेन्नई एयरपोर्ट से ट्रॉफी को लेकर सीधे प्रसिद्ध मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान स्पेशल पूजा कराई गई। कोई खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ पूजा में मौजूद नहीं था। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहली भी जीतने के बाद ऐसा करती रही है।
ये एक तरीके से सीएसके के ट्रॉफी जीतने के बाद रिवाज बन चुका है। 2021 में भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ट्रॉफी को जीतने के बाद पूजा में देखे गए थे। एन श्रीनिवासन इस बार भी पूजा में उपस्थित थे। वे इंडिया सीमेंट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं जो सीएसके की ऑनर कंपनी है।
अहमदाबाद में आईपीएल का बड़ा फाइनल मुकाबला जीतने के एक दिन बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ चेन्नई पहुंचे थे। इस दौरान टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग भी शामिल थे जो आईपीएल में पांच ट्रॉफी जीतने वाले पहले कोच भी हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सबसे ज्यादा पांच आईपीएल खिताब जीतने की बराबरी भी कर ली है। अगर इस टीम को 2 साल का सस्पेंशन ना मिलता, तो इस ट्रॉफी की संख्या कम से कम 6 हो सकती थी। साथ ही धोनी भी रोहित शर्मा के साथ आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तान बन चुके हैं।
चेन्नई में इस ट्रॉफी का जश्न यही नहीं रुकने जा रहा है, क्योंकि उम्मीद है कि आगे भी सेलिब्रेशन होगा। इससे पहले अहमदाबाद में सीएसके के जीतने का जश्न हम देख चुके हैं। जैसे ही रवींद्र जडेजा ने विजयी चौका लगाया तो धोनी अपने खोल से बाहर निकल कर इस शानदार मौके पर दुर्लभ तौर पर भावुक दिखे।
धोनी ने जडेजा को उठा लिया, उनकी आंखों में आंसू भी थे। धोनी का कहना है कि यह उनके करियर का अंतिम चरण है और फैंस का प्यार देखकर उनकी आंखें भर आई थी।












Click it and Unblock the Notifications