IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स 10वीं बार फाइनल में, खिताबी जंग में इस टीम के प्रदर्शन पर एक नजर

IPL 2023 CSK: धोनी ने अपनी टीम को एक बार फिर आईपीएल के फाइनल में पहुंचा दिया। लीग के इतिहास में फाइनल मैचों पर नजर डालने पर बार बार चेन्नई सुपर किंग्स का जिक्र दिखाई देता है।

Chennai Super Kings

महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की अगुवाई में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम ने अपनी जगह बना ली है। धोनी की कप्तानी में सीएसके की टीम ने दसवीं बार फाइनल में जगह बनाने का कारनामा भी किया है।

इस दौरान येलो आर्मी ने 2010, 20211, 2018 और 2021 में चैंपियन बनने में कामयाबी दर्ज की। चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल फाइनल में प्रदर्शन पर एक नजर-

2008- चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स- रनर अप

सीएसके की टीम आईपीएल के पहले सीजन में फाइनल में पहुंची थी जहां उनको डीवाई पाटिल स्टेडियम में शेन वार्न की राजस्थान रॉयल्स के हाथों 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

इस मुकाबले में सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए थे लेकिन यूसुफ पठान के ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते यह टीम राजस्थान के हाथों 3 विकेट से हार गई थी। यूसुफ ने इस मैच में 39 गेंदों पर 56 रन बनाने के अलावा 3 विकेट भी चटकाए थे।

2010 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस- चैम्पियन

इस मुकाबले में सुरेश रैना के शानदार 57 नाबाद रनों के दम पर सीएसके ने एमआई को 22 रन से हरा दिया था। चेन्नई की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाए थे जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना पाई थी।

2011, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- चैम्पियन

सीएसके ने अगले ही सीजन में फिर से एक और खिताब जीतकर इस टूर्नामेंट में अपने आप को बड़ी टीम के तौर पर स्थापित कर दिया। इस मुकाबले में चेन्नई ने मुरली विजय की 95 और माइकल हसी के 63 स्थानों के दम पर पांच विकेट के नुकसान पर 205 रनों का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में आरसीबी की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना पाई थी और 58 रन से मैच हार गई।

2012, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स- रनर अप

इस मुकाबले में सीएसके ने पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए थे लेकिन केकेआर की टीम ने 19.4 ओवर में यह टारगेट 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया था। सुरेश रैना ने 38 गेंदों पर 73 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी लेकिन मनविंदर बिसला और जैक्स कालिस की पारियों के सामने सीएसके की एक नहीं चली।

2013, सीएसके बनाम मुंबई इंडियंस- रनर अप

इस मुकाबले में भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रनर अप रही थी। यहां मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए ईडन गार्डन में 9 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए थे। इसके जवाब में चेन्नई की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना पाई थी।

2015, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस- रनर अप

इस मुकाबले में भी चेन्नई सुपर किंग्स को हार मिली थी क्योंकि मुंबई की टीम ने रोहित शर्मा के 26 गेंदों पर 50 रनों के दम पर 5 विकेट के नुकसान पर 202 रनों का स्कोर खड़ा किया था और धोनी एंड कंपनी 8 विकेट के नुकसान पर 161 रन बना पाई थी।

2018 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- चैम्पियन

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम विजेता साबित हुई। सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट के नुकसान पर 178 रनों पर सीमित किया और फिर शेन वॉटसन द्वारा खेली गई 57 गेंदों पर 117 रनों की पारी के दम पर टारगेट को 19 ओवर में ही हासिल कर लिया।

2019 मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स- रनर अप

इस मुकाबले में चेन्नई की टीम को हार मिली। 1 रनों के जीत-हार अंतर वाला ये बहुत ही रोमांचक मैच हैदराबाद में हुआ था जहां मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए थे और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 148 रन बना पाई थी।

इससे मुकाबले में भी वाटसन ने 59 गेंदों पर 80 रनों की बेजोड़ पारी खेली थी लेकिन 1 रन से उनकी टीम मैच हार गई।

2021 कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स- चैम्पियन

दुबई में हुए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चौथी बार चैंपियन बनी थी। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फाफ डुप्लेसिस के 59 गेंदों पर बनाए गए 86 रनों के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर 192 रनों का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में कोलकाता की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 165 रन बना पाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+