IPL के रेवेन्यू और व्यूअरशिप को लेकर अरुण सिंह का बड़ा दावा, बोले- अन्य टी20 लीग IPL के करीब भी नहीं
अरुण सिंह धूमल ने कहा कि, 'हम किसी और को अपने प्रतिस्पर्धी के तौर पर नहीं देखते, यहां तक कि आईपीएल के करीब भी कोई नहीं है। अपनी-अपनी टी20 लीग शुरू करने वाले सभी बोर्डों को हमारी शुभकामनाएं।'

IPL: आईपीएल दुनिया में सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग है, इसके फैंस की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। इसका अंदाजा इसी से लग जाता है कि आईपीएल 2023 का फाइनल मैच जियो सिनेमा पर 3.2 करोड़ लोगों ने देखा, जोकि दुनिया में लाइव स्ट्रीमिंग इवेंट की सबसे ज्यादा व्यूअरशिप है। इस बीच आईपीएल के अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल का मानना है कि कोई अन्य टी20 फ्रेंचाइजी लीग रेवेन्यू या व्यूअरशिप की संख्या के मामले में भारत की लीग के साथ कंपटीशन करने के करीब भी नहीं है।
सफलतापूर्वक आयोजित किया गया 16वां सीजन
आईपीएल का 2023 सीजन हाल ही में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपना पांचवां खिताब जीता था। इंपैक्ट प्लेयर रूल की शुरुआत के साथ होम एंड अवे फॉर्मेट की वापसी ने टूर्नामेंट को हाल के दिनों में सबसे रोमांचक टूर्नामेंट बना दिया।
आईपीएल के मुकाबले अन्य लीग जमीनी स्तर पर
दरअसल, जबसे ग्लोबल मार्केट का विस्तार हुआ है, प्रत्येक देश फ्रेंचाइजी-आधारित टी20 लीग शुरू करने की कोशिश कर रहा है, वे अभी भी जमीनी स्तर पर हैं। आईपीएल में दुनियाभर के दिग्गज खिलाड़ियों का मेला लगता है। आईपीएल शुरू होते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट एक हद तक रुक जाता है, इससे स्पष्ट हो जाता है कि दुनियाभर में फ्रेंचाइजी टी20 लीग के क्षेत्र में आईपीएल का दबदबा है।
आईपीएल के करीब भी कोई नहीं- धूमल
अरुण सिंह धूमल ने कहा कि, हम किसी और को अपने प्रतिस्पर्धी के तौर पर नहीं देखते, यहां तक कि आईपीएल के करीब भी कोई नहीं है। अपनी-अपनी टी20 लीग शुरू करने वाले सभी बोर्डों को हमारी शुभकामनाएं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि उनमें से कोई भी आईपीएल के लिए खतरा हो सकता है।'
आईपीएल 2023 को एक बड़ी सफलता करार देते हुए धूमल ने कहा कि अधिकांश मैच में अंतिम ओवरों काफी रोमांचकारी रहे। हमें प्रशंसकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली। हमारे दर्शकों की संख्या में कई गुना वृद्धि हुई है और हमारे प्रसारण और डिजिटल पार्टनर दोनों उत्साहित हैं। जियो सिनेमा लीग का आधिकारिक डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर है।












Click it and Unblock the Notifications