नॉन स्ट्राइकर एंड पर हर्षल पटेल के हाथों बचे रवि बिश्नोई, रन आउट को लेकर फिर उठे सवाल, स्टोक्स लेकर आए सुझाव
LSG vs RCB in Hindi: आईपीएल 2023 के इस रोमांचक मुकाबले में हर्षल पटेल नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े रवि बिश्नोई को रन आउट करने से चूक गए। अब इसको लेकर बातें हो रही हैं।

IPL 2023 in Hindi: आईपीएल 2023 में 10 अप्रैल को आरसीबी और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच हुआ मुकाबला अंतिम गेंद के रोमांच के साथ खत्म हुआ। हर्षल पटेल की गेंद पर बल्लेबाज खेलने से चूका और विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने भी बॉल को कैरी नहीं किया जिसके चलते 1 रन बाई का बना और लखनऊ की टीम विजेता साबित हो गई। इस गेंद से पहले हर्षल पटेल ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े रवि बिश्नोई को रन आउट करने की कोशिश की थी।
हर्षा भोगले ने उठाया सवाल- रवि गेंदबाज द्वारा बॉल छोड़ने से पहले ही अपनी क्रीज छोड़ते हुए दिखाई दे रहे थे। हालांकि हर्षल इस प्रयास में थोड़ा आगे चले गए और बिश्नोई को वापस क्रीज में जाने का मौका मिल गया। इस घटना के बाद क्रिकेट कमेंटेटर और एक्सपर्ट हर्ष भोगले ने ट्विटर पर एक सवाल पूछा कि क्या अब भी कोई इस बारे में सवाल उठाना चाहेगा कि नॉन स्ट्राइकर एंड पर रन आउट करना चाहिए या नहीं? बिश्नोई पहले ही अपनी क्रीज छोड़ रहे थे।
बेन स्टोक्स ने सुझाव दिया- इस पर इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और मौजूदा आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेल रहे बेन स्टोक्स ने बल्लेबाजी की टीम पर 6 रन पेनल्टी के लगाने की सजा का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि अगर गेंदबाजी एक्शन से पहले ही बल्लेबाज नॉन स्ट्राइकर अपनी क्रीज छोड़ देता है तो बैटिंग टीम पर 6 रन पेनल्टी के लगने चाहिए। इससे बल्लेबाज बिना किसी विवाद के इस तरह से आउट होने से बचेंगे। इस बात पर तेज गेंदबाज मिशेल मैक्लगन ने भी सहमति जताई।
Recommended Video

दिलचस्प है ये नजरिया- खास बात यह है कि इंग्लैंड के कई क्रिकेटर रन आउट होने के इस तरीके का विरोध करते रहे हैं। आईपीएल 2019 में जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए आर अश्विन ने जॉस बटलर को ऐसे आउट किया था तो इंग्लैंड में काफी हाय तौबा मची थी। फिर 2022 में भारतीय महिला ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने भी इंग्लैंड की बल्लेबाज चाली डीन को लॉर्ड्स में हुए एक टी-20 मुकाबले में ऐसे आउट किया और फिर से इंग्लिश मीडिया में हाय तौबा मची।
सब जायज होकर भी उठते हैं सवाल- लेकिन मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब अब इस तरह के आउट करने को पूरी तरह से सहमति प्रदान कर चुका है और इसको मांकड की जगह रनआउट में गिना जाता है। इतने सब नियमों के बदलाव के बावजूद आज भी रन आउट का यह तरीका क्रिकेट एक्सपर्ट्स में खलबली पैदा कर देता है।












Click it and Unblock the Notifications