IPL 2023: 23 दिसंबर को हो सकती है खिलाड़ियों की नीलामी, वर्ल्ड कप पर जमी है टीमों की नजरें
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की नीलामी अगले महीने आयोजित की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबितक 23 दिसंबर 2022 को भारत के कोच्चि शहर में आईपीएल 2023 के लिए ऑक्शन का आयोजन किया जा सकता है।
IPL 2023 Auction Latest Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की नीलामी अगले महीने आयोजित की जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबितक 23 दिसंबर 2022 को भारत के कोच्चि शहर में आईपीएल 2023 के लिए ऑक्शन का आयोजन किया जा सकता है। आईपीएल 2023 के लिए नीलामी में हर टीम के कुल बजट को 90 करोड़ रुपये को बढ़ाकर 95 करोड़ रुपये किए जाने की भी बात सामने आ रही है।

15 नवंबर तक देनी है खिलाड़ियों की लिस्ट
पिछले सीजन हिस्सा लेने वाली आईपीएल की सभी 10 फ्रैंचाइजी 15 नवंबर तक रिटेन और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट को बीसीसीआई को देगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सभी टीमों को 15 नवंबर तक अपने खिलाड़ियों के नाम को देने का समय दिया है। बीसीसीआई द्वारा दिया गए समय में अब दस दिन से भी कम दिन रह गए हैं। लिहाजा सभी टीमों ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट लगभग तैयार कर ली होगी।

वर्ल्ड कप के बाद होगा तारीख का ऐलान
23 दिसंबर को होने वाली नीलामी के बारे में वर्ल्ड कप के बाद ऐलान किया जाएगा। दिल्ली की टीम अपने पांच खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। वहीं पंजाब की टीम में हर बार की तरह इस बार भी कई फेरबदल हो सकते हैं। जबकि सबका ध्यान चेन्नई सुपर किंग्स पर टिकी होगी। जहां महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार आईपीएल खेल सकते हैं। नीलामी से पहले कुछ खिलाड़ियों के ट्रेड होने की खबर भी है। वर्ल्ड कप पर सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें यहां प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आईपीएल ऑक्शन में अच्छा खासा पैसा दिया जा सकता है।

जानिए आईपीएल 2022 नीलामी के बाद किस टीम के पास बचे हैं कितने पैसे
मुंबई इंडियंस: 10 लाख रुपये
सनराइजर्स हैदराबाद: 10 लाख रुपये
दिल्ली कैपिटल्स: 10 लाख रुपये
पंजाब किंग्स: 3.45 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जायंट्स: 0
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: 1.55 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स: 95 लाख रुपये
कोलकाता नाइट राइडर्स: 45 लाख रुपये
चेन्नई सुपर किंग्स: 2.95 करोड़ रुपये
गुजरात टाइटंस: 15 लाख रुपये












Click it and Unblock the Notifications