IPL 2023: 5 खिलाड़ी जिन पर नीलामी में लग सकती है 5 करोड़ रुपए से ऊपर की बोली
इस बार का आईपीएल ऑक्शन भले ही छोटा होगा लेकिन यह टीमों के लिए महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इस बार कुछ टीमें केवल एक दो स्लॉट भरने नहीं बल्कि अपनी पूरी नई स्क्वायड ही बनाने के लिए आने जा रही हैं। सनराइजर्स ने अपने कप्तान केन विलियमसन से पल्ला झाड़ लिया तो कोलकाता नाइटराइडर्स ने 15 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया।
अक्सर मिनी नीलामी में खिलाड़ियों को मोटी रकम मिलती रही है और इस बार भी ऐसा हो सकता है। आइए देखते हैं उन पांच खिलाड़ियों की ओर जिनको 5 करोड़ से ज्यादा रुपये इस बार मिल सकते हैं-

मयंक अग्रवाल-
पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल ने बार-बार अपनी क्लास साबित की है। अब तक खेले गए 133 आईपीएल मैचों में, अग्रवाल ने 134.28 की स्ट्राइक रेट से 2327 रन बनाए। अब, सनराइजर्स को एक कप्तान की तलाश है, चेन्नई को भी धोनी के बाद किसी को संभालने की तलाश है, और गुजरात को शुभमन गिल के लिए एक सलामी जोड़ीदार की तलाश है। ऐसे में उनसे 5 करोड़ से अधिक की कमाई करने की उम्मीद है।

जयदेव उनादकट-
2018 में, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को 11.5 करोड़ रुपये में बेचा गया था और भारत में एक अनुभवी बाएं हाथ के सीमर की बहुत कमी है और यही एकमात्र कारण है कि 31 वर्षीय खिलाड़ी एक बार फिर आईपीएल नीलामी में 5 करोड़ से अधिक कमा सकता है।
इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक खेले गए 91 मैचों में, उनादकट ने 8.79 की इकॉनमी से 91 विकेट लिए। कोलकाता और चेन्नई जैसी टीमें उनको ले सकती हैं क्योंकि कोलकाता के पास टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की कमी है जबकि चेन्नई को एक अनुभवी गेंदबाज की जरूरत है जो ड्वेन ब्रावो की जगह ले सके।

जेसन होल्डर-
कैरेबियाई दिग्गज जेसन होल्डर को 2022 की नीलामी में लखनऊ सुपरजायंट्स ने 8.75 करोड़ में खरीदा था। 31 वर्षीय जेसन के पास महानतम ऑलराउंडर बनने की प्रतिभा मौजूद है लेकिन इसके साथ न्याय करने के लिए वे खुद ही बहुत गंभीर नहीं दिखाई देते लेकिन फिर भी वह बहुत पैसा कमाएंगे क्योंकि भारतीय सर्किट में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडरों की कमी है।
इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक खेले गए 38 मैचों में, होल्डर ने 123.50 की स्ट्राइक रेट से 247 रन बनाए और 8.57 की इकॉनमी से 49 विकेट लिए।

केन विलियमसन-
सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान केन विलियमसन के भी आईपीएल नीलामी में काफी पैसा कमाने की संभावना है। वे न केवल एक भरोसेमंद मध्य क्रम बल्लेबाज हैं बल्कि कप्तानी भी कर सकते हैं। चेन्नई वास्तव में उनके लिए दिलचस्पी ले सकती है।
2022 में, 32 वर्षीय ने 12 T20I खेले और 119 की स्ट्राइक रेट से 382 रन बनाए। उनके अनुभव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता

निकोलस पूरन-
वेस्टइंडीज टीम के कप्तान निकोलस पूरन को सनराइजर्स हैदराबाद ने मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। 2022 में, विकेटकीपर बल्लेबाज 10.75 करोड़ में बिके और अब भी उन उम्मीदवारों में से एक हैं, जो आईपीएल नीलामी में मोटी कमाई कर सकते हैं।
2022 में, 27 वर्षीय ने 23 T20I मैच खेले और 130.49 की स्ट्राइक रेट से 582 रन बनाए। उनका फॉर्म खराब रहा है लेकिन वे एक उपयोगी आक्रामक बल्लेबाज हैं। पूरन सीएसके टीम में फिट हो सकते हैं, जिसके पास मध्य क्रम में विस्फोटक बल्लेबाज की कमी है।












Click it and Unblock the Notifications