IPL Auction: लखनऊ में शामिल होते ही इमोशनल हुआ 40 साल का यह खिलाड़ी, तीन बार हैट्रिक लेने का है रिकॉर्ड
IPL Auction 2023 Amit Mishra: आईपीएल नीलामी में 40 साल के अमित मिश्रा को लखनऊ की टीम ने खरीद लिया है। पिछली बार मेगा ऑक्शन में अमित मिश्रा अनसोल्ड रहे थे।

IPL Auction 2023 Amit Mishra: भारतीय टीम के पूर्व लेग स्पिनर एक बार फिर आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। लंबे समय तक दिल्ली के लिए खेलने वाले अमित मिश्रा को लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने खरीद लिया है। अमित मिश्रा का आईपीएल रिकॉर्ड शानदार रहा है। वह 40 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस पर लगातार काम कर रहे हैं। अमित मिश्रा ऑक्शन में बिकने के बाद बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

लखनऊ ने 50 लाख में खरीदा
भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा को लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदने का काम किया है। रवि विश्नोई के साथ अब अमित मिश्रा लखनऊ के लिए गेंदबाजी करते दिखाई देंगे। आईपीएल ऑक्शन 2023 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी में शामिल अमित मिश्रा ने बिकने के बाद सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसे फैंस खासा पसंद कर रहे हैं।

अमित मिश्रा ने तीन बार लिया है हैट्रिक
अपने आईपीएल करियर में अमित मिश्रा एक मात्र ऐसे गेंदबाज हैं जो तीन बार हैट्रिक लेने का कारनामा कर चुके हैं। अमित मिश्रा के अलावा युवराज सिंह ने दो बार हैट्रिक लिया है। अमित मिश्रा ने आईपीएल में सबसे पहले साल 2008 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ दिल्ली के लिए खेलते हुए हैट्रिक लिया था। इसके बाद साल 2011 में डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए पंजाब के खिलाफ उन्होंने हैट्रिक ली थी।

अमित मिश्रा ने लखनऊ को दिया धन्यवाद
अमित मिश्रा ने अपना तीसरा और अंतिम हैट्रिक पुणे के खिलाफ लिया था। इस दौरान वह सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा थे। नीलामी में लखनऊ सुपर जॉइंट्स द्वारा उन्हें खरीदने के बाद मिश्रा ने केएल राहुल के नेतृत्व वाली फ्रेंचाइजी को धन्यवाद देते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लखनऊ को उन पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद किया। पिछले सीजन साल 2022 के मेगा ऑक्शन में अमित मिश्रा अनसोल्ड रह गए थे।












Click it and Unblock the Notifications