IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स को हराने की ख़ुशी में अर्शदीप का भांगड़ा डांस, वीडियो तेजी से हुआ वायरल
पंजाब की टीम जीत के बाद वापस अपने घर आई तब स्वागत हुआ। इस दौरान अर्शदीप सिंह ने भी भांगड़ा डांस किया। उनका वीडियो वायरल हो गया।

IPL 2023, Arshdeep Singh: पंजाब किंग्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के गढ़ में जाकर धमाका कर दिया। रविवार को चेन्नई में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की। चेन्नई को उनके ही घर में हराना आसान काम नहीं होता है। पंजाब ने इस काम को करते हुए हैरान करने वाला काम किया है। (Photo: PBKS Twitter/SS)
पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले में अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की। पंजाब को अंतिम गेंद पर 3 रनों की दरकार थी और सिकन्दर रजा ने ये रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स को निराशा हाथ लगी। मोहाली पहुंची पंजाब की टीम का स्वागत किया गया और अर्शदीप सिंह ने भांगड़ा किया।
पंजाब आने पर टीम का स्वागत करने के लिए व्यवस्था की गई थी। होटल के बाहर भांगड़ा किया जा रहा था। ढोल की थाप पर अर्शदीप सिंह भी नाचने लगे। उन्होंने भी भांगड़ा करते हुए इस पल का लुत्फ़ उठाया। अर्शदीप सिंह पंजाब से ही आते हैं। पंजाब किंग्स ने ट्विटर पर यह वीडियो पोस्ट किया है।
पंजाब किंग्स ने चेन्नई के खिलाफ मैच को अंतिम गेंद पर जीता था। चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब को 201 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया था। इसे हासिल करते हुए पंजाब ने एक बड़ा धमाका किया था। चेन्नई सुपर किंग्स छठी जीत दर्ज करने का सपना लेकर मैदान पर उतरी थी लेकिन पंजाब किंग्स ने ऐसा नहीं होने दिया।
पंजाब किंग्स ने इस सीजन अब तक बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। पंजाब ने अब तक खेले गए अपने 9 मैचों में से 5 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। पंजाब की टीम के पास कुल 10 अंक हैं और तालिका में पांचवां स्थान है। पंजाब का प्रयास प्लेऑफ़ में जल्दी जगह हासिल करने का रहेगा।
Ho Jayegi Balle Balle 🕺🕺🕺#JazbaHaiPunjabi #SaddaPunjab #TATAIPL #PunjabKings I @arshdeepsinghh pic.twitter.com/3JsduvLnU4
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 1, 2023
पंजाब किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ होना है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पंजाब अपने घरेलू मैदान पर खेलेगी। यह मैच 3 मई को खेला जाना है। पंजाब की टीम यही चाहेगी कि यह मुकाबला जीतकर तालिका में अपनी स्थिति और ज्यादा मजबूत की जाये।












Click it and Unblock the Notifications