कैसा है अंजिक्य रहाणे के लिए धोनी के अंडर में खेलना, क्यों नहीं देना चाहते CSK के कप्तान को इनपुट्स?

IPL 2023 Dhoni and Rahane: रहाणे का इंटरनेशनल करियर धोनी की कप्तानी में ही शुरू हुआ था और अब फिर से एमएस धोनी की कप्तानी में खेलने के अनुभव पर उन्होंने अपनी बात की है।

 Ajinkya Rahane and dhoni

IPL in Hindi: आईपीएल के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Suepr Kings) टीम में दो दिग्गजों की पुरानी फॉर्म वापस दिखाई दे रही है। महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी और बैटिंग में वैसा ही पैनापन और अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की बल्लेबाजी में एक नई चमक ने चेन्नई सुपर किंग्स को प्लेऑफ की दहलीज पर लाकर खड़ा कर दिया है।

34 साल के रहाणे ने पिछले 1-2 सीजन में खराब प्रदर्शन करने के बाद इस सीजन में अभी तक खेले गए अपने 9 मैचों में 38 की औसत से 266 रन बनाए हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 171.61 आ रहा है।

रहाणे का इंटरनेशनल करियर महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में शुरू हुआ था और अब वे फिर से धोनी की कप्तानी में वापस लौट आए हैं और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने उनको खेलने की पूरी आजादी दी है जिसका नतीजा हमें देखने के लिए भी मिल रहा है।

जब रहाणे से धोनी की कप्तानी में खेलने के अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि धोनी उनके पहले कप्तान थे और वह निश्चित तौर पर इस सीजन में एमएस से बहुत कुछ सीखने जा रहे हैं।

रहाणे ने अपनी कप्तानी करने के अनुभव पर भी बात की जहां वे सीएसके की वेबसाइट पर कहते हैं, "जब मैं कप्तान था या जब मैंने किसी टीम को लीड किया तो मेरे लिए कप्तानी का मतलब था हर खिलाड़ी को अलग-अलग मैनेज करना। क्योंकि हर व्यक्ति अलग होता है और उसका खेलने का स्टाइल भी अलग होता है। इसलिए मैं सबसे अलग अलग बात करता था, इसी में मेरा विश्वास रहा है।"

रहाणे ने धोनी की कप्तानी में फिर से खेलने को लेकर खुशी जाहिर की है और बताया है कि वह इस सीजन में धोनी से बहुत कुछ सीखने जा रहे हैं। रहाणे कहते हैं, "एक बार फिर से धोनी की कप्तानी में खेलना बहुत ही बड़ी बात है। में काफी कुछ सीखने जा रहा हूं।"

"लेकिन धोनी को इनपुट देने के बारे में बहुत निश्चिंत नहीं हूं क्योंकि वे बहुत ही अनुभवी हैं और हम सबको पता कि वे एक लीडर हैं। वह कप्तानी को बहुत अच्छी तरह से निभाते हैं। उनकी खेल की समझ के बारे में क्या ही बात की जाए। तो बस एक चीज को लेकर स्पष्ट हूं कि उनसे इस सीजन में बहुत कुछ सीखने जा रहा हूं।"

रहाणे को आई पी एल 2023 की मिनी नीलामी में ₹50 लाख के बेस प्राइज पर खरीदा गया था। चेन्नई सुपर किंग्स प्ले ऑफ में जाने के लिए एक निश्चित टीम दिखाई दे रही है और धोनी-रहाणे की जुगलबंदी ऐसी ही चलती रही तो कोई नहीं कह सकता कि चेन्नई इस बार अपना पांचवां खिताब भी उठा ले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+