IPL 2023: 'बाकियों को ऑरेंज कैप मिलती है, आईपीएल ने अजिंक्य रहाणे को ब्लू कैप दिला दी'

अजिंक्य आईपीएल से बेहतरीन प्रदर्शन करके टेस्ट टीम में अपनी जगह फिर बना चुके हैं। यूजर का कहना है आईपीएल में बढ़िया प्रदर्शन करके ऑरेंज कैप मिलती है लेकिन रहाणे को सीधी ब्लूकैप मिल गई।

 Ajinkya Rahane got place in WTC Final

IPL 2023 Ajinkya Rahane: भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने पिछले साल जनवरी में टेस्ट क्रिकेट से बाहर होने के बाद जिस तरह से अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 के लिए वापसी की है, वह सराहनीय है।

रहाणे आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए बहुत ही अच्छी फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। उनकी ताजा पारी 29 गेंदों पर 71 नाबाद रन थी। रहाणे सिर्फ जमीनी शॉट्स नहीं खेल रहे हैं बल्कि हवाई फायर भी कर रहे हैं। उनकी ताजा पारी में 5 छक्के आए थे।

अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वे एक्स फैक्टर टाइप के बल्लेबाज साबित हुए हैं और आईपीएल के धमाकेदार प्रदर्शन ने उनको सीधी ब्लूकैप दिला दी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर आप यूजर्स के रिएक्शन की भरमार देख सकते हैं।

आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बल्लेबाज को आमतौर पर ऑरेंज कैप मिलती है लेकिन इस बार रहाणे को इंडियन प्रीमियर लीग ने सीधा ब्लूकैप का तोहफा दिया है।

Recommended Video

    WTC Final 2023: Team India का हुआ ऐलान, Australia को टक्कर देंगे ये धुरंधर | वनइंडिया हिंदी

    यूजर्स ने इसे अजिंक्य का 2.0 वर्जन बताया है, जहां पिछले 20 दिनों में उन्होंने आईपीएल में वापसी की, रन बनाए, प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला और अब डब्ल्यूटीपी फाइनल के लिए उनका चयन हो गया है।

    ajinkya rahane

    भारत के दिग्गज क्रिकेट विश्लेषक हर्षा भोगले भी ट्वीट करते हैं कि, मैं WTC फाइनल के लिए भारतीय टीम के बारे में सोच रहा था, लोगों से बातें कर रहा था। टीम पर बात करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं है क्योंकि बहुत ज्यादा विकल्प भी नहीं थे। लेकिन रहाणे का वापस आना एकमात्र एकमात्र चर्चा का विषय है।

    rahane

    फिलहाल एक बात तो निश्चित है कि 34 साल के अजिंक्य में अभी काफी क्रिकेट बाकी है। उन्होंने 82 टेस्ट मैचों में 38.52 की औसत के साथ 4931 रन बनाए हैं। वे डब्ल्यूपीसी फाइनल में अच्छा करते हैं तो उनका अगला टारगेट भारत के लिए कम से कम 100 टेस्ट मैच खेलना होना चाहिए।

    इसके अलावा उन्होंने 90 वनडे मैच खेले हैं जहां 35.26 की औसत से बल्लेबाजी की है तो T20 करियर में भारत के लिए 20 मुकाबले खेले हैं। आईपीएल में उनका प्रदर्शन 163 मैचों में अच्छा रहा है जहां उन्होंने 31.49 के औसत से 4283 रन बनाए है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+