IPL 2023: एडेन मार्क्रम बने सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान, टीम को चैंपियन बनाने की होगी कोशिश

IPL 2023, SRH Captaincy: आईपीएल 2023 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम के कप्तान का ऐलान कर दिया है। एक बार फिर टीम ने विदेशी खिलाड़ी पर भरोसा जताया है।

IPL 2023

IPL 2023, SRH Captaincy: साउथ अफ्रीका के धाकड़ खिलाड़ी एडन मार्करम को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना कप्तान बनाया है। एडन मार्करम को कप्तान बनाए जाने को लेकर चर्चाएं पहले से ही हो रही थी। हाल ही में साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में सनराइजर्स कैपटाउन को खिताब दिलाने वाले एडन मार्करम से आईपीएल में भी जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद होगी। एडन मार्करम ने पिछले साल टीम के लिए कई मैच विनिंग पारी खेली थी।

विलियमसन की जगह संभालेंगे टीम की कमान

विलियमसन की जगह संभालेंगे टीम की कमान

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए केन विलियमसन लंबे समय तक कप्तानी करते रहे हैं। लेकिन आईपीएल 2023 की नीलामी से ठीक पहले केन विलियमसन को हैदराबाद की टीम ने रिलीज कर दिया था। सनराइजर्स हैदराबाद से बाहर किए जाने के बाद केन विलियमसन पिछले साल की चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस में शामिल हो गए हैं। जहां वो हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खेलेंगे। केन विलियमसन की जगह अब हैदराबाद की कप्तानी एडन मार्करम को सौंपी गई है।

SRH फ्रेंचाइजी ने की नए कप्तान की घोषणा

SRH फ्रेंचाइजी ने की नए कप्तान की घोषणा

गुरुवार 23 फरवरी को सुबह में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने ऑफिश्यली इंस्टाग्राम अकाउंट से कप्तान का ऐलान किया है। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए हैदराबाद ने लिखा कि इंतज़ार की घड़ियां अब खत्म, ऑरेंज आर्मी अपने नए कप्तान एडेन मार्क्रम से मिलिए। हैदराबाद की कप्तानी करने वाले एडेन मार्क्रम का टी-20 रिकॉर्ड शानदार रहा है। वह इस सीजन टीम को खिताब दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे।

हैदराबाद की टीम में हैं कई मैच विनर

हैदराबाद की टीम में हैं कई मैच विनर

हैदराबाद की टीम- हैरी ब्रुक, राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, हेनरिच क्लासेन, एडेन मार्करम, ग्लेन फिलिप्स, उपेन्द्र यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अनमोलप्रीत सिंह, समर्थ व्यास, सनवीर सिंह, मयंक डागर, विवरांत शर्मा, अब्दुल समद, मार्को यानसेन, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मरान मलिक, फजहलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, अकील हुसैन, आदिल रशीद, मयंक मार्कंडे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+