CSK vs KKR: सीएसके को चेन्नई में सिर्फ केकेआर ही दे सकती है चुनौती, आकाश चोपड़ा ने बताया कारण

CSK vs KKR Match in Hindi: चेपॉक पर सीएसके के जबरदस्त रिकॉर्ड को देखते हुए उनके सामने कोई टीम नहीं ठहरती। आकाश चोपड़ा ने सिर्फ एक फ्रेंचाइजी ऐसी है चेन्नई में भी सीएसके को चुनौती दे सकती है।

IPL 2023 csk vs kkr

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) के मैच नंबर 61 में आज चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम अपने होम ग्राउंड एम ए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) पर कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ मुकाबला करने जा रही है। मुकाबले से पहले भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज और मौजूदा समय में क्रिकेट विश्लेषक आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने कुछ दिलचस्प टिप्पणी की है।

यह तो सभी जानते हैं ही है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने घर पर कितना बढ़िया खेलती है। आईपीएल के मौजूदा सीजन में जहां सभी टीमें अपने होम ग्राउंड पर लड़खड़ाते हुए दिखाई दे रही है तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार भी चेपॉक में छह में से चार मुकाबले जीत लिए हैं।

इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी यहां की स्पिन फ्रेंडली पिच को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करते हुए कई बार टीम के पक्ष में नतीजे निकल चुके हैं। हालांकि आकाश चोपड़ा का मानना है कि नीतीश राणा की कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल की एकमात्र ऐसी फ्रेंचाइजी है जो चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक में चुनौती दे सकती है।

आकाश चोपड़ा ने इसके पीछे केकेआर की टीम में स्पिनरों की भरमार को वजह बताया। आकाश चोपड़ा ने जियो सिनेमा के 'आकाशवाणी' शो पर करते हुए कहा, "चेन्नई सुपर किंग्स को वास्तव में अगर एक टीम इस मैदान पर चैलेंज कर सकती है तो वह कोलकाता है। सुरेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन और नितीश भी थोड़ी बहुत स्पिन कर लेते हैं तो आपके पास बहुत सारी स्पिन मौजूद है।"

खास बात यह भी है कि केकेआर की टीम की बल्लेबाजी भी अब धीरे-धीरे चल रही है लेकिन ये टूर्नामेंट का अंतिम समय चल रहा है। ऐसे में आकाश चोपड़ा ने चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को सलाह दी है कि वे कोलकाता नाइट राइडर्स को हल्के में ना लें।

चोपड़ा ने कहा, "आपके पास दो ओवरसीज ओपनर है लेकिन वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, रिंकू सिंह और आंद्रे रसेल की फॉर्म वापस आने के बाद वे एक प्रॉपर टीम बन गए हैं। यहां तक कि वे अनुकूल रॉय को भी खिला सकते हैं। मुझे लगता है कि कोलकाता को हल्के में नहीं लेना चाहिए।"

अय्यर, नितीश और रिंकू क्रमशः 371, 353 और 348 रन बना चुके हैं लेकिन अब रसेल ने फॉर्म ढूंढ ली है। उन्होंने पंजाब के खिलाफ जीते गए पिछले मैच में 23 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली थी।

केकेआर की टीम आईपीएल 2023 में 12 मैच खेलने के बाद पांच मुकाबले जीत पाई है और 7 में हार मिली है जिसके चलते उनके 10 अंक हैं और वह 8वें स्थान पर बैठे हैं। उनके लिए करो या मरो जैसा मैच है तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 12 मैचों में 7 जीत के साथ 15 अंक दोकर दूसरे स्थान पर है। वे आज जीते तो प्लेऑफ में पहुंच जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+