IPL 2023: जसप्रीत बुमराह की जगह कौन लेगा?, दिग्गज ने कहा- पूरे वर्ल्ड में नहीं है उनका कोई रिप्लेसमेंट
IPL 2023, Jasprit Bumrah: आईपीएल में इस सीजन मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ऐसे में उनकी जगह कौन लेगा इस पर चर्चाएं जोरों पर है।

IPL 2023, Jasprit Bumrah: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे समय से चोट के कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो सके हैं। ऐसे नें वह इस सीजन मुंबई के लिए भी आईपीएल मैच नहीं खेल सकेंगे। बुमराह करीब 6 महीने से मैदान से बाहर हैं। न्यूजीलैंड में बुमराह की सफल सर्जरी हुई है जिसके बाद अब उनकी रिकवरी में समय लगेगा। ऐसे में मुंबई की टीम को बुमराह की कमी खल सकती है।
मुंबई को खलेगी जसप्रीत बुमराह की कमी
जसप्रीत बुमराह को लेकर क्रिकेट के दिग्गज लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह से पहले मुंबई इंडियंस का एक और तेज गेंदबाज चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन भी इस सीजन आईपीएल से बाहर ही रहने वाले हैं। जसप्रीत बुमराह और झाय रिचर्डसन के बिना मुंबई की गेंदबाजी कमजोर दिखाई पड़ रही है। अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने भी बुमराह को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया है।
आकाश चोपड़ा ने कही यह बात
आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीम मुंबई इंडियंस की सफलता में जसप्रीत बुमराह का बड़ा रोल रहा है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली इस टीम को बुमराह ने कई मुश्किल मौकों पर जीत दिलाई है। बुमराह आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब गेंदबाजों में गिने जाते हैं। ऐसे में उनके टीम में नहीं होने से मुंबई को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। पूर्न भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा के मुताबिक पूरे वर्ल्ड में जसप्रीत बुमराह का कोई रिप्लेसमेंट मौजूद नहीं है।
जसप्रीत बुमराह की जगह इन खिलाड़ियों को मौका!
आकाश चोपड़ा के मुताबिक मुंबई के पास भारतीय तेज गेंदबाजों के ज्यादा विकल्प नहीं है। जयदेव उनादकट और बेसिल थंपी टीम में थे लेकिन उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। इसी वजह से मुंबई के पास ज्यादा भारतीय गेंदबाज नहीं बचे हैं। आकाश चोपड़ा के मुताबिक मुंबई संदीप शर्मा पर दांव खेल सकती है। संदीप शर्मा ने आईपीएल के 104 मैचों में 7.77 की इकॉनमी से 114 विकेट झटके हैं। इसके अलावा धवल कुलकर्णी और अंकित राजपूत की तरफ भी मुंबई की टीम जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications