IPL 2023: LSG की चुनौतियां बढ़ी, लास्ट स्टेज में झटका देकर वापस चला जाएगा स्टार गेंदबाज

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के सामने आईपीएल की फाइनल स्टेज आते-आते चुनौती बढ़ने वाली है क्योंकि उसके सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज का उस समय पर भारत में उपलब्ध होना संभव नहीं लग रहा है।

Lucknow Super Giants

आईपीएल के मौजूदा सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम अभी तक अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रही है। सीजन 2023 का पहला हाफ भी लगभग समाप्त हो चुका है लेकिन अगले चरण के लिए लखनऊ की टीम के सामने एक बड़ी चुनौती पैदा हो सकती है।

एलएसजी टीम के स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood) आईपीएल 2023 की फाइनल स्टेज को मिस कर सकते हैं। मई के अंत में उनकी बेटी का जन्म होना है जिसके चलते वे भारत में नहीं रहेंगे।

लखनऊ की टीम के साथ दिक्कत यह भी है कि वुड अंतिम दो मुकाबले अपनी बीमारी के चलते नहीं खेले थे। जब आईपीएल का सोलवां तब वुड सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज के तौर पर नजर आए थे जहां उन्होंने अपने चार मैचों में 11 विकेट चटकाए और पहले ही मुकाबले में उन्होंने 5 विकेट लिए थे।

ये लखनऊ की टीम के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि मार्क का कोई सटीक विकल्प भी उपलब्ध नहीं है। वुड और उनकी पत्नी सारा मई के अंत में अपने दूसरे बच्चे के जन्म की प्रतीक्षा कर रहे हैं और आने वाले सप्ताह में वापस इंग्लैंड चले जाएंगे। इसके बाद उनके भारत आने की उम्मीद बहुत कम है।

लखनऊ को अगला मैच पंजाब के खिलाफ 28 अप्रैल को खेलना है और उसके बाद अपने घर में लगातार दो मुकाबले खेलने हैं जो 1 मई को आरसीबी और 3 मई को सीएसके के खिलाफ होंगे। मार्क वुड की गैरमौजूदगी में टीम ने अभी तक अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज naveen-ul-haq से काम चलाया है जिन्होंने अपने पहले दो मुकाबले में कसी हुई गेंदबाजी से प्रभावित किया है।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पिछले कुछ सालों से अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में भेजने के लिए प्रोत्साहित किया है। उनका मानना है आईपीएल की नॉकआउट स्टेज इंग्लैंड के खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेलने की बढ़िया तरीके से मानसिक तैयारी करा सकती है।

आईपीएल की लीग स्टेज 21 मई को खत्म होगी 23, 24 और 26 मई को प्लेऑफ मुकाबले होंगे। जबकि 28 मई को फाइनल मैच होगा। इंग्लैंड की टीम 1 जून को आयरलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच भी खेलेगी जो लॉर्ड्स में होने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+