IPL 2023: कोहली और पन्त भी थे शामिल, पिछले आईपीएल में ये 3 बड़े विवाद हुए

आईपीएल के पिछले सीजन में कुछ विवाद देखने को मिले थे। उनमें से विराट कोहली और ऋषभ पन्त के साथ जुड़े मामले काफी हाईलाइट हुए।

Pant and Kohli

Controversies in IPL 2022: आईपीएल को वर्ल्ड में एक शानदार लीग माना जाता है। इसमें क्वालिटी क्रिकेट के अलावा अच्छी धन राशि भी खिलाड़ियों को मिलती है। मैदान पर बेस्ट बर्ताव करने वाली टीम को फेयर प्ले अवॉर्ड मिलता है। कुछ मौकों पर ऐसा भी देखा गया है, जब विवाद भी इस लीग के साथ जुड़े हैं। पिछले साल भी इस लीग में कुछ ऐसा देखने को मिला था। रोमांचित करने वाले मैचों में कई बार अम्पायर के फैसलों का अन्य चीजों पर खिलाड़ियों का गुस्सा फूट जाता है। पिछले साल के तीन बड़े विवादों को यहां शामिल किया गया है।

ऋषभ पन्त टीम खिलाड़ियों को वापस बुलाने लगे

ऋषभ पन्त टीम खिलाड़ियों को वापस बुलाने लगे

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले के अंतिम ओवर में ड्रामा देखने को मिला। नो बॉल को लेकर विवाद हुआ था। अंतिम ओवर में दिल्ली को जीतने के लिए 36 रन चाहिए थे और रोवमैन पॉवेल ने लगातार तीन छक्के जमाए। ओबेद मैकॉय गेंदबाजी कर रहे थे। तीसरी गेंद कमर से ऊंचाई की नो बॉल दिख रही थी और पॉवेल ने इसके बारे में अम्पायर को पूछा। क्राउड भी नो बॉल-नो बॉल चिल्लाने लगा। अम्पायर ने नो बॉल नहीं दिया, तब पन्त ने खिलाड़ियों को वापस आने का इशारा कर दिया। बाद में दिल्ली को मैच में हार का सामना करना पड़ा। पन्त को सजा भी मिली।

विराट कोहली को LBW आउट देने का निर्णय

विराट कोहली को LBW आउट देने का निर्णय

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली को पगबाधा आउट दिया गया था। तीसरे अम्पायर ने जब देखा तो चीजें पूरी तरह साफ़ नहीं हो पाई और मैदानी अम्पायर का फैसला बरकरार रखा गया। कोहली 36 गेंदों का सामना करते हुए 48 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली पवेलियन में आने के बाद काफी निराश दिखे। फैन्स ने भी इस निर्णय को लेकर काफी सवाल खड़े किये। कोहली का गुस्सा बिग स्क्रीन पर भी साफ़ दिखाई दिया।

रियान पराग-हर्षल पटेल के बीच कहासुनी

रियान पराग-हर्षल पटेल के बीच कहासुनी

सीजन के दूसरे मुकाबले में आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच भिड़ंत हुई। जब दोनों ही टीमों के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूप की तरफ जा रहे थे, उस समय रियान पराग और हर्षल पटेल के बीच कहासुनी हुई। पटेल बाद में रियान पराग की तरफ चार्ज करने के लिए जाने लगे। अन्य खिलाड़ियों ने इन दोनों को अलग किया। मुकाबला समाप्त होने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने हाथ भी नहीं मिलाया। इस तरह गेम के बाद भी दोनों की नाराजगी साफ़ तौर पर देखी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+