IPL 2023: 3 गेंदबाज जो आईपीएल में जसप्रीत बुमराह की जगह ले सकते हैं

जसप्रीत बुमराह की भरपाई करना आसान काम नहीं है लेकिन इन तीन खिलाड़ियों में अच्छी गेंदबाजी करने की क्षमता है।

dhawal kulkarni - bumrah

Replacement of Jasprit Bumrah in IPL 2023: आईपीएल की सबसे सफल टीमों के सवाल पर मुंबई इंडियंस का नाम जरुर आता है। पांच बार खिताबी जीत दर्ज करने वाली इस टीम के मुख्य गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे हैं। आईपीएल से वह टीम इंडिया में शामिल होने में सफल रहे हैं। बुमराह इस बार चोट की वजह से मुंबई इंडियंस की जर्सी में नहीं दिखेंगे। पीठ में चोट के बाद बुमराह की सर्जरी हुई है। वह काफी समय मैदान से बाहर रहने वाले हैं। मुंबई इंडियंस ने अभी तक उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल नहीं किया है। तीन संभावित खिलाड़ियों का जिक्र इस लेख में किया है, ये बुमराह की जगह आ सकते हैं।

संदीप शर्मा

संदीप शर्मा

आईपीएल में संदीप शर्मा काफी प्रभावशाली गेंदबाज रहे हैं। उनके नाम 104 मैचों में कुल 114 विकेट हैं। उनके पास गेंद को स्विंग कराने की शानदार क्षमता है और इसी के दम पर उनको इतने विकेट हासिल हुए हैं। नई गेंद के साथ वह हमेशा बेहतर रहे हैं। हालांकि बुमराह की तरह यॉर्कर और अन्य गेंदों की क्षमता उनके पास नहीं है लेकिन उनकी जगह लेने के लिए संदीप शर्मा एक उपयुक्त कैंडिडेट माने जा सकते हैं। मुंबई इंडियंस उनको शामिल करने पर विचार कर सकती है।

धवल कुलकर्णी

धवल कुलकर्णी

मुंबई इंडियंस के साथ पहले भी कुलकर्णी खेल चुके हैं। इस टीम की आवश्यकताओं के बारे में वह बखूबी जानकारी रखते हैं। उन्होंने आईपीएल के 92 मुकाबलों में कुल 86 विकेट हासिल किये हैं। पावरप्ले के दौरान वह अहम गेंदबाज साबित हो सकते हैं। उनकी गेंदों में स्विंग के अलावा तेज गति भी लगातार देखने को मिलती है। बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर धवल कुलकर्णी पहली पसंद भी हो सकते हैं।

अंकित राजपूत

अंकित राजपूत

तीसरे गेंदबाज अंकित राजपूत हैं, जिनको जसप्रीत बुमराह की जगह शामिल किया जा सकता है। हालांकि बुमराह और राजपूत के बीच किसी भी तरह की तुलना नहीं हो सकती है लेकिन आईपीएल में उनको खेलने का अनुभव है। राजपूत ने 29 मैचों में कुल 24 विकेट अपने नाम किये हैं। एक बार उन्होंने पारी में 5 विकेट भी झटके हैं। वह केकेआर, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमों का हिस्सा पहले रह चुके हैं। मुंबई इंडियंस में शामिल करने के लिए उनके नाम पर विचार हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+