IPL 2023: टीवी एड से छप्पर फाड़कर बरसा पैसा! डिजिटल विज्ञापनों से भी भरा खजाना
2023 Indian Premier League: आईपीएल 2023 में टीवी और डिजिटल विज्ञापन से 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई होने के आसार हैं।

IPL 2023 Ads Revenue: आईपीएल के महाकुंभ को दौलत -शौहरत का खेल कहा जाता है क्योंकि ये लीग खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसाता है, मालूम हो कि आईपीएल की वजह से देश को कई नामचीन खिलाड़ी मिले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईपीएल केवल खिलाड़ियों की ही किस्मत नहीं चमकाता है बल्कि इसकी वजह से टीवी चैनलों को भी मोटी कमाई होती है। आपको बता दें कि इस आईपीएल के राईट्स डिज्नी स्टार और वायकॉम 18 के पास है लेकिन दोनों अलग-अलग इस बार इससे जुड़े हैं जबकि पिछले साल टीवी और डिजिटल दोनों अधिकार डिज्नी स्टार के पास थे।
आईपीएल में होती है ताबड़तोड़ कमाई
लेकिन इस बार ऐसा नहीं है, दोनों कंपनियों ने अपने साथ 34 Top Brand के साथ करोड़ों की एडडील की है। Economic Times की खबर के मुताबिक इस बार टीवी और डिजिटल विज्ञापन से 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई होने वाली है। मालूम हो कि आईपीएल के मैच आपको Sports Channel, Disney Plus Hot Star, Jio Cinema पर देखने को मिलेंगे तो वहीं वायकॉम18 जियो Cinema ऐप फ्री में आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा है।
करोड़ों की हुई एड डील, जमकर बरसेगा पैसा
ET की खबर के मुताबिक Disney Plus Hot Star ने करीब दो हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की एड डील की है तो वहीं वायकॉम 18 के पास भी करीब 2 हजार 700 करोड़ रु के विज्ञापन है, यानी कि इस बार टीवी और डिजिटल मीडिया तगड़ी कमाई करने वाले हैं इसलिए आपको मैच के बीच में हर बड़े ब्रांड के विज्ञापन देखने को मिलेंगे, जिनमें से आधे एड में तो आपको आपके चेहते क्रिकेटर्स भी दिखाई देंगे। टीवी और डिजिटल प्लेटफार्म पर आपको जिनके विज्ञापन दिखाई देंगे उनमें Kamala Pasand, Airtel, Coca-Cola, Pepsi, Asian Paints, Parle Biscuit जैसी कंपनियां शामिल हैं।
दो महीने चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ
मालूम हो कि आईपीएल के 16वें सीजन में इस बार 74 मैच खेले जाएंगे। लगभग दो महीने तक चलने वाला इस मैराथन का आगाज 31 मार्च से प्रारंभ हो चुका है और इसका फाइनल मैच 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। खास बात ये है कि कि आईपीएल मैच की शुरुआत भी इसी मैदान से हुई है यानी कि जहां से आगाज हुआ, वहीं से अंत भी होगा। इस बार के आईपीएल में दस टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके नाम नि़म्नलिखित हैं।
आईपीएल में दस टीमें हिस्सा ले रही हैं...
- मुंबई इंडियंस (MI)
- राजस्थान रॉयल्स (RR)
- कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
- दिल्ली चैलेंजर्स (DC)
- लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
- चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
- पंजाब किंग्स इलेवन (PBKS)
- सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
- गुजरात टाइटंस (GT)












Click it and Unblock the Notifications