पर्पल कैप छीनने आ रहा खिलाड़ी जब अपना ही 'भाई' निकले, चहल ने बताया- तब क्या 'फील' होता है

नई दिल्ली, 16 मई: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का अहम हिस्सा रहे कलाई के स्पिनर युजवेंद्र चहल को आईपीएल 2022 के लिए राजस्थान रॉयल्स द्वारा शामिल किया गया था। यह कदम अब तक एक शानदार साबित हुआ है क्योंकि वह सीजन एक के चैंपियन की उम्मीदों पर खरा उतरे हैं और सबसे लगातार प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी रहे हैं।

रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव में किसका साथ पसंद

रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव में किसका साथ पसंद

जबकि चहल इस सीजन में बॉलिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं, जिसमें पिछले महीने केकेआर के खिलाफ पांच विकेट लेने के साथ-साथ मैच जीतने वाली हैट्रिक भी शामिल है। हरियाणा के क्रिकेटर ने इस बात का खुलासा किया है कि वह किसके साथ खेलना पसंद करते हैं। उन्होंने सीनियर ऑफी रविचंद्रन अश्विन और उनके लंबे समय के सहयोगी और दोस्त कुलदीप यादव पर बात की। चहल ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि दोनों में से किसके साथ गेंदबाजी करना उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है।

कुलदीप के साथ तो वो संबंध हैं कि बोले बिना सब समझ जाते हैं- चहल

कुलदीप के साथ तो वो संबंध हैं कि बोले बिना सब समझ जाते हैं- चहल

चहल ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर बात करते हुए कहा, "कुलदीप के साथ ज्यादा पसंद हैं क्योंकि हमने एक साथ इतने सारे मैच खेले हैं, और मेरा उनके साथ उस तरह का रिश्ता है जहां हम बिना बोले भी बात कर सकते हैं। मेरा उनके साथ इस तरह का संबंध है।"

कुलदीप और चहल दोनों को प्यार से 'कुलचा' के नाम से जाना जाता है। ये दोनों मौजूदा सत्र के प्रमुख विकेट लेने वालों में से हैं। चहल वर्तमान में 13 मैचों में 24 विकेट के साथ सीजन के सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जबकि कुलदीप पर्पल कैप सूची में छठे स्थान पर हैं, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 12 में से 18 विकेट अपने नाम किए हैं।

Recommended Video

    IPL 2022: IPL से बाहर हुआ KKR का यह खिलाड़ी, टीम इंडिया के लिए भी चिंता की बात | वनइंडिया हिंदी
    पर्पल कैप छीनने के लिए पीछे पड़े हैं 'भाई'

    पर्पल कैप छीनने के लिए पीछे पड़े हैं 'भाई'

    चहल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ राजस्थान के अहम मुकाबले में एक विकेट लिया। वैसे चहल को आरसीबी के हसरंगा भी पूरी टक्कर दे रहे हैं। हसरंगा बेंगलुरु की टीम में चहल की जगह पर ही आए हैं।

    चहल ने कहा कि जब भी हसरंगा या कुलदीप यादव विकेट लेते हैं तो उन्हें खुशी होती है। कुलदीप के साथ चहल अपने संबंध ऊपर बता चुके हैं और अब हसरंगा को उन्होंने अपने भाई जैसा बताया है।

    चहल ने कुलदीप के लिए कहा, "वह जो कुछ भी कर रहा है, मैं उसके लिए खुश हूं क्योंकि वह मेरे लिए एक भाई की तरह है। अगर कुलदीप विकेट लेता है, तो मैं उससे भी खुश हूं।"

    अपने खेल से निराश, अगले मैच में वापसी का वायदा किया

    अपने खेल से निराश, अगले मैच में वापसी का वायदा किया

    इसके अलावा, चहल ने कहा कि वह विकेट लेने के बावजूद अपने गेंदबाजी प्रदर्शन से बहुत खुश नहीं थे। लेग स्पिनर ने 4 ओवर में 42 रन दिए।

    हालांकि, उनके स्पिन पार्टनर आर अश्विन ने 4-ओवर के स्पेल में 1/24 के आंकड़े के साथ मैच समाप्त किया।

    चहल ने कहा, "हमें उस जीत की जरूरत थी। टॉप दो में रहने के लिए, हमें यह मैच जीतना था। मैं खुद से थोड़ा निराश था लेकिन मैं अगले गेम में निश्चित रूप से वापस आऊंगा।

    चहल ने कहा, "जब हुड्डा इतनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेग-साइड छोटा था, मैं कोई जोखिम नहीं लेना चाहता था। मैंने एक-दो गेंदें फेंकने की कोशिश की, उन्होंने छक्के लगाने की कोशिश की, इसलिए मैं कोई अतिरिक्त रन नहीं देना चाहता था।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+