IPL 2022 : क्या युजवेंद्र चहल बने राजस्थान के कप्तान? आधिकारिक ट्वीट पर हुई घोषणा

मुंबई : आईपीएल 2022 के शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में अब सभी टीमों के खिलाड़ी बायो-बबल में प्रवेश कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स भी दूसरी बार खिताब जीतने का सपना देख रही है, जिसने 2008 में हुए पहले सीजन को अपने नाम किया था। लेकिन सीजन-15 के शुरू होने से पहले उस समय सोशल मीडिया पर हलचल मच गई जब खबर आई कि युजवेंद्र चहल टीम के कप्तान हैं। हैरानी भरी बात यह रही कि राजस्थान के आधिकारिक ट्वीट के जरिए ही हुई।
यह भी पढ़ें- वसीम जाफर बोले- धोनी से बेहतर विकेटकीपर-बल्लेबाज बन सकते हैं ऋषभ पंत
चहल ने हैक किया अकाउंट
राजस्थान ने ऐसा फैसला क्यों लिया जब आईपीएल में बस कुछ ही दिन बाकी थे? अब इन सवालों के जवाब भी सामने आ चुके हैं। दरअसल, युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर मस्ती करने के लिए जाने जाते हैं। राजस्थान की टीम अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मीम्स शेयर करने के लिए भी मशहूर है। ऐसे में युजवेंद्र चहल ने राजस्थान रॉयल्स का अकाउंट हैक कर लिया, फिर खुद को टीम का कप्तान घोषित कर दिया।
खुद को किया कप्तान घोषित
राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो भी ट्वीट किया जिसमें वह अपनी पत्नी धनश्री के साथ एंट्री कर रहे हैं। इसी ट्वीट का जवाब देते हुए चहल ने कहा कि वह इस अकाउंट को हैक कर लेंगे, जिसके बाद चहल ने राजस्थान का ट्विटर अकाउंट भी हैक कर लिया और फिर एक पोस्ट के जरिए ऐलान हो गया कि युजवेंद्र चहल राजस्थान के कप्तान बने हैं। नए कप्तान वाला ट्वीट दोपहर 12 बजकर 56 मिनट पर किया गया। फिर इसके बाद दोपहर 12 बजकर 48 मिनट पर राजस्थान के ट्वीट अकाउंट से एक और ट्वीट आया, जिसमें लिखा गया था, ''आरआर में ट्विटर एकाउंट में लॉग इन कर दिया है.... बोला था एडमिन जॉब पंगे मत लेना।'' इस ट्वीट से साफ हो गया कि चहल ने ही ट्विटर अकाउंट हैक किया।
संजू सैमसन ने भी दी बधाई
रोचक बात यह रही कि कैप्टन संजू सैमसन ने भी बधाई के साथ ट्वीट का जवाब दिया। चहल ने भी इस प्रतिक्रिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह राजस्थान के खाते से है। साथ ही कहा कि अगर इस ट्वीट को 10,000 रीट्वीट मिलते हैं, तो हम जॉस बटलर के साथ ओपनिंग खेलेंगे। बता दें कि संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं, जबकि श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा टीम के कोच हैं। लसिथ मलिंगा को टीम का तेज गेंदबाजी कोच भी बनाया गया है। राजस्थान का पहला मैच 29 मार्च को हैदराबाद से होगा।












Click it and Unblock the Notifications