ये फॉर्म है या किस्मत? सोया तो धूप आ गई, ATM गया तो फटा नोट निकला, जाफर ने दिखाई कोहली की हालत

नई दिल्ली, 20 अप्रैल: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली आईपीएल 2022 में एक खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं क्योंकि वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान भी छोड़ चुके हैं। कोहली ने एक बल्लेबाज के तौर पर फोकस करने के लिए कप्तानी को विदाई दी थी लेकिन उसके बाद जैसे वे और भी निचले दर्जे के बल्लेबाज साबित होते जा रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार रनों से जूझ रहे विराट कोहली आईपीएल में और भी बुरे दौर से गुजर रहे हैं क्योंकि 33 साल के खिलाड़ी ने मौजूदा आईपीएल में 1 अर्धशतक भी अपने नाम नहीं किया है और वे अपने पुराने दिनों की छाया मात्र भी नहीं दिखाई दे रहे हैं।

कोहली की फॉर्म खराब-

कोहली की फॉर्म खराब-

दिल्ली का यह बल्लेबाज 7 मैचों में 19.83 की औसत और 123.95 के स्ट्राइक रेट के साथ केवल 119 रन ही बना पाया है। उनका सर्वोच्च स्कोर मुंबई इंडियंस के खिलाफ आया था जो उन्होंने 48 रन बनाया था। विराट कोहली का यह दौर या तो उनकी लंबी खराब फॉर्म का नतीजा है या फिर किस्मत ही उनके साथ नहीं है। कई बार लगता है कि यह दोनों चीजों का मिलाजुला रूप है, कभी-कभी कोहली बीच में अच्छी पारियां खेलते हुए दिखाई देते हैं तो कई बार वे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से भी आउट हो जाते हैं।

या किस्मत का है खेल?

या किस्मत का है खेल?

मैदानी परिस्थितियों के अनुसार मीम बनाने के लिए मशहूर हो चुके भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने विराट कोहली की मौजूदा हालत पर भी एक मीम बनाई है जो काफी वायरल हो रही है और यह विराट कोहली की हालत को बखूबी बयां भी कर रही है।

जाफर ने विराट कोहली की किस्मत को कुछ यूं 4 तस्वीरों में दिखाया है कि पहले फ्रेम में एक व्यक्ति सो रहा है लेकिन उसकी आंखों पर धूप आ गई है। दूसरे फ्रेम में व्यक्ति एटीएम से नोट निकाल रहा है लेकिन वह फटा हुआ निकल चुका है। तीसरे फ्रेम में केक मंगवाया गया है लेकिन उसके ऊपर की क्रीम डब्बे के ऊपरी हिस्से पर लग गई है चौथे फ्रेम में कोकोकोला है लेकिन उसको खोलने का जुगाड़ नहीं है।

गोल्डन डक भी अब यूं ही आने लगी है-

गोल्डन डक भी अब यूं ही आने लगी है-

खराब फॉर्म गुजर रहे विराट कोहली ने हद तब कर दी जब 19 अप्रैल को खेला गया मुकाबला उनके नाम गोल्डन डक दर्ज करा गया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के एल राहुल की लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ मुकाबला खेल रही थी और श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुश्मंथा चमीरा ने विराट कोहली को ऑफ स्टम्प के बाहर शॉर्ट लेंथ गेंद फेंकी जिसको विराट कोहली बैकवर्ड प्वाइंट पर खड़े दीपक हुड्डा के हाथों में खेल गए और पहली ही गेंद पर मुंबई के डॉक्टर डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकैडमी स्टेडियम में आउट हो गए।

बिना किसी शतक के अपने 100 मैच भी पूरे कर लिए

बिना किसी शतक के अपने 100 मैच भी पूरे कर लिए

इस तरह के आउट होने को गोल्डन डक कहा जाता है। आउट होने के बाद विराट कोहली हताश-निराश दिख रहे थे और उनके चेहरे पर किसी खिसियाहट भरी मुस्कुराहट थी। यह इतिहास में विराट कोहली की चौथी गोल्डन डक है। इसके साथ ही विराट कोहली ने बिना किसी शतक के अपने 100 मैच भी पूरे कर लिए हैं पूरे कर लिए हैं। यह अनुभवी खिलाड़ी पिछली बार 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ डे नाइट टेस्ट मैच में शतक लगा चुका था जो कि ईडन गार्डन में खेला गया था लेकिन तब से लेकर अब तक विराट कोहली के बल्ले से शतक बहुत दूर दिखाई दे रहा है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+