अनुष्का संग विराट ने शेयर की क्यूट सेल्फी, तस्वीर के Background में दिखा कुछ खास

नई दिल्ली, 29 मार्च। आईपीएल सीजन 2022 के वार्म सीजन के बीच आरसीबी प्लेयर विराट कोहली ने अपनी खूबसूरत पत्नी अनुष्का शर्मा संग एक क्यूट कूल सेल्फी शेयर की है, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस खूबूसरत सेल्फी में विराट-अनुष्का काफी खुश नजर आ रहे हैं। अनुष्का जहां बिना मेकअप के भी बहुत प्यारी दिख रही हैं वहीं दूसरी ओर विराट कोहली काफी स्मार्ट और डैशिंग नजर आ रहे हैं।

प्यारी बेटी वामिका का प्ले एरिया!

प्यारी बेटी वामिका का प्ले एरिया!

लेकिन इस सेल्फी की चर्चा दोनों पॉवर कपल की वजह से नहीं हो रही है बल्कि तस्वीर के Background की वजह से हो रही है क्योंकि सेल्फी के Background में KIDS एरिया नजर आ रहा है। जिसमें बच्चों वाली क्यूट सी बाइक भी दिख रही है, लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद ये दोनों की प्यारी बेटी वामिका का प्ले एरिया है। जहां से कोहली ने सेल्फी क्लिक की है। इसमें कोई शक नहीं लाल-पीले-नीले वाला बैकग्राउंड बहुत ज्यादा खूबसूरत है।

मिलिए ईशान किशन की Rumoured Girlfriend अदिति हुंडिया से

दिल वाले इमोजी के कैप्शन के साथ शेयर की Pics

दिल वाले इमोजी के कैप्शन के साथ शेयर की Pics

आपको बता दें कि कोहली ने इस सेल्फी को अपने इंस्ट्रा और ट्विटर पर शेयर की है। कोहली ने इस फोटो को दिल वाले इमोजी के कैप्शन के साथ शेयर किया है, जो कि इस वक्त वायरल हो रही है। लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं।

यह पढ़ें: देखें आईपीएल की टॉप हॉट एंकर्स

बायोपिक ' चकड़ा एक्सप्रेस'

बायोपिक ' चकड़ा एक्सप्रेस'

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा इन दिनों भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक ' चकड़ा एक्सप्रेस' की वजह से चर्चा में हैं। आपको बता दें कि जब से अनुष्का की शादी हुई है, तबसे वो फिल्मों से दूर थीं लेकिन अब वो धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे एक्सरसाइज से लेकर बॉलिंग- बैटिंग करते नजर आ रही थीं। तो वहीं विराट कोहली आईपीएल में Royal Challengers Bangalore के साथ मसरूफ हैं।

29 गेंदों पर 41 रनों की पारी

29 गेंदों पर 41 रनों की पारी

आपको बता दें कि आईपीएल 2022 का तीसरा मुकाबला पंजाब किंग्स इलेवन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच हुआ, हालांकि इस मैच में आरसीबी हार गई लेकिन कोहली की बैटिंग ने सबका दिल जीत लिया। उन्होंने मात्र 29 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली। जिसमें उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अगला मुकाबला 30 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

यहां देखें सेेल्फी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+