विराट कोहली ने कहा- किसी ने नहीं सोचा था, भारत का ये टेस्ट ओपनर टी20 में तूफान बना जाएगा
नई दिल्ली, 26 फरवरी: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली उस खिलाड़ी के बारे में चर्चा करते हैं जो कभी टेस्ट ओपनर के तौर पर देखा जाता था लेकिन बाद में टी-20 का एक जबरदस्त खिलाड़ी बनकर उभरा। विराट कोहली ने इस ट्रांसफॉरमेशन के बारे में बात की है। आज यह खिलाड़ी भारत के तीनों फॉर्मेट क्रिकेट में अहम रोल निभाता है और उनका इनका नाम है- केएल राहुल। केएल राहुल ने 2013 में आईपीएल में डेब्यू किया था तब वे टेस्ट स्पेशलिस्ट के तौर पर जाने जाते थे लेकिन समय बदला और केएल राहुल ने भी खुद के अंदर तब्दीलियां की और खुद को T20 के महारथी खिलाड़ी के तौर पर डेवलप कर लिया।

RCB के पूर्व कप्तान के तौर पर विराट कोहली-
जब विराट कोहली से पूछा गया कि आरसीबी की कप्तानी करते हुए उनके दो बेस्ट नाम कौन रहे जिन्होंने खुद को जबरदस्त तरीके तराशा तो कोहली ने राहुल के साथ चहल का भी नाम लिया। केएल राहुल ने 2016 आईपीएल में 14 मुकाबले खेले और 44.11 के औसत से 397 रन बनाए जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 146.69 रहा।

केएल राहुल बन गए टी20 बीस्ट-
विराट कोहली ने आरसीबी पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा कि जिन दो खिलाड़ियों के नाम मेरे जेहन में आते हैं वह केएल राहुल और यजुवेंद्र चहल हैं। केएल राहुल 2013 में आरसीबी का हिस्सा थे तब करुण और मयंक भी थे। केएल राहुल T20 स्पेशलिस्ट के तौर पर उस वक्त नहीं देखे जाते थे। वे 2015 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे। तब अविनाश वैद्य हमारे मैनेजर हुआ करते थे उन्होंने मुझसे संपर्क किया क्योंकि वे केएल राहुल के संपर्क में भी थे और उनको कोई खेल खेलने को नहीं मिल रहा था। और मैं उनको पहले ही भारत के लिए खेलते हुए देख चुका था।

केएल राहुल को लेकर शुरुआत में क्या लगा था-
कोहली आगे बताते हैं कि, केएल राहुल ने 2013 में आरसीबी के लिए डेब्यू किया था, उसके बाद वे सनराइजर्स हैदराबाद की ओर चले गए थे। उनको कोई खेल खेलने को नहीं मिला और तब यह बात आरसीबी के कप्तान विराट कोहली के नोटिस में आई। राहुल के बारे में बताते हुए कोहली कहते हैं कि वे सनराइजर्स के लिए खेल रहे थे और उनको ज्यादा मौके नहीं मिल रहे थे। मुझे लगता था कि वह अंडर प्रेशर में खेल रहे हैं जैसे उनको कुछ साबित करने की जरूरत है। खुद को मानों आईपीएल में सिद्ध करना है।

मुझे लगा बेंगलुरु राहुल के लिए फायदेमंद हो सकती है-कोहली
"मैंने सोचा कि इस लड़के के पास तो अविश्वसनीय टैलेंट है और वह शायद आईपीएल में आरसीबी के लिए खेल सकता है क्योंकि बेंगलुरु उसका होम ग्राउंड भी है और यहां पर एबी डी विलियर्स, गेल और मेरे जैसे खिलाड़ी हैं। यहां पर राहुल कोई रोल निभा सकते हैं तो उनके अंदर काफी कॉन्फिडेंस आ सकता है।"

आज टी20 के धुरंधर हैं केएल राहुल-
विराट कोहली कहते हैं कि यह टीम का हिस्सा होने के बारे में था और यह दिखाने के बारे में था कि वह क्या कर सकते हैं। और जिस तरीके से उन्होंने बल्लेबाजी की वह मेरे ख्याल से किसी भी खिलाड़ी का एक बेहतरीन ट्रांसफॉरमेशन है। जैसे 6 महीने में ही मानो सब कुछ बदल गया। तब से लेकर उन्होंने अब तक पीछे मुड़कर नहीं देखा है। केएल राहुल ने 2016 के सीजन से लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी की है और लगातार पांच सौ से ऊपर रन बनाए हैं। उन्होंने 2019 में सबसे कम रन बनाए थे लेकिन यह भी 593 थे। उन्होंने 2020 के आईपीएल में ऑरेंज कैप जीती थी जहां उन्होंने 670 रन बनाए थे।












Click it and Unblock the Notifications