RCB के फैंस के लिए विराट कोहली की भावुक पोस्ट, फिर मिलने की बात कर ली विदा
नई दिल्ली, 29 मई: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार विराट कोहली ने आरसीबी के फैंस के लिए एक भावपूर्ण नोट लिखा है। आरसीबी की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालीफायर 2 हार गई थी जिसके बाद कोहली ने प्रशंसकों और टीम प्रबंधन के लिए पोस्ट लिखी है। कोहली ने आरसीबी मैनेजमेंट और फैंस को धन्यवाद देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और अपने आईपीएल 2022 अभियान की तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

Recommended Video
कोहली ने लिखा, "कभी-कभी आप जीतते हैं, और कभी-कभी आप नहीं करते हैं, लेकिन 12वीं मैन आर्मी (फैंस), आप शानदार रहे हैं, हमेशा हमारे पूरे अभियान में हमारा समर्थन करते हैं। आप क्रिकेट को खास बनाते हैं। सीखना कभी बंद नहीं होता है।"
"मैंनेजमेंट, सपोर्ट स्टाफ और इस अद्भुत फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। अगले सीजन में मिलते हैं।"
कोहली का खराब सीजन 16 मैचों में सिर्फ दो अर्धशतक के साथ समाप्त हुआ। वह दूसरे क्वालिफायर में प्रसिद्ध कृष्णा की उछाल पर पस्त हो गए और सिर्फ 7 रन बनाकर एक आसान कैच थमा बैठे। कोहली ने 22.73 के औसत और 115.78 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 341 रन बनाए।
विराट कोहली के लिए संजय मांजरेकर ने फ्रंट फुट पर बार बार ना आने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस आदत ने कोहली को आईपीएल 2022 में नुकसान ही पहुंचाया है। भले ही कोहली मानसिक तौर पर कितने ही मजबूत हों लेकिन वे तकनीकी पक्ष को नजरअंदाज करके आगे नहीं बढ़ सकते।
तो वहीं वीरेंद्र सहवाग को लगता है जैसे ये विराट कोहली कोई ओर है। जिस कोहली को हम जानते है वह इस सीजन में बैटिंग करने उतरा ही नहीं। कोहली बार बार नॉकआउट मैचों में फेल होते हैं।
सहवाग ने कहा कि विराट कोहली ने इस सीजन जितनी गलतियां की है उतनी गलतियां उन्होंने शायद अपने पूरे करियर में नहीं की है। पार्थिव पटेल ने भी विराट कोहली के प्रदर्शन पर निराशा जताते हुए कहा कि वो आत्म-विश्वास के साथ नहीं खेल रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications