IPL: टीमों ने खरीदते समय सोचा भी नहीं होगा, ये 5 खिलाड़ी इस सीजन में इतना चल जाएंगे

नई दिल्ली, 20 अप्रैल: आईपीएल का 15वां सीजन चल रहा है और कई टीमों की स्थितियां लगभग साफ होती जा रही है। जहां मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस बार प्लेऑफ में जाती हुई नहीं दिखाई दे रही है तो वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स और गुजरात टाइटंस जैसी दो नई टीमें बहुत बढ़िया कर रही है। आरसीबी की टीम जबरदस्त दिखाई दे रही है और राजस्थान रॉयल्स ने भी दमखम दिखाया है तो वहीं केकेआर की टीम का कभी अच्छा, कभी बुरा प्रदर्शन जारी है।

आईपीएल के इस दौर के गुजर जाने पर हम ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे जिनको मेगा नीलामी में लेना टीमों के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ है क्योंकि यह खिलाड़ी अपनी नई फ्रेंचाइजी के साथ जुड़कर बहुत बढ़िया काम कर रहे हैं।

1. क्विंटन डी कॉक- लखनऊ सुपर जायंट्स

1. क्विंटन डी कॉक- लखनऊ सुपर जायंट्स

दक्षिण अफ्रीका का यह विकेटकीपर बल्लेबाज पहले मुंबई इंडियंस की टीम में खेलता था लेकिन अब लखनऊ सुपरजाइंट्स का हिस्सा है और वे 7 पारियों में अभी तक 215 रन बना चुके हैं और आज लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम जिस स्थिति में है उसमें कहीं ना कहीं क्विंटन डी कॉक का भी एक अच्छा रोल है। वे विकेट के पीछे बेहतरीन विकेट कीपिंग भी कर रहे हैं और उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण कैच भी लिए हैं।

2. शिवम दुबे- चेन्नई सुपर किंग्स

2. शिवम दुबे- चेन्नई सुपर किंग्स

शिवम दुबे चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए काफी अच्छे काम कर रहे हैं। हालांकि यह टीम इस प्रतियोगिता के 6 मैचों में केवल एक मुकाबला ही अभी तक जीत पाई है। उस एकमात्र जीत में भी शिवम दुबे ने जो 95 रनों की पारी खेली थी वो आरसीबी जैसी बेहद मजबूत टीम के सामने आई थी। दुबे ने अभी तक छह पारियों में 226 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है और बे सीएसके के मिडिल ऑर्डर के भरोसेमंद बल्लेबाज नजर आ रहे हैं।

3. आयुष बडोनी- लखनऊ सुपरजाइंट्स

3. आयुष बडोनी- लखनऊ सुपरजाइंट्स

इस युवा खिलाड़ी को 2022 नीलामी में खरीदा गया था और उन्होंने अभी तक अच्छी परफॉर्मेंस दी है जहां वे छह पारियों में 141.18 के स्ट्राइक रेट के साथ 120 रन बना चुके हैं। उन्होंने गुजरात के खिलाफ 54 रन बनाए जिसकी बदौलत एक सम्मानजनक स्कोर बनाने में कामयाब हुआ। बडोनी भले ही बड़ा स्कोर अभी नहीं बना सके लेकिन उन्होंने जिस तरह का मिजाज दिखाया है वह बढ़िया संकेत है।

4. युजवेंद्र चहल- राजस्थान रॉयल्स

4. युजवेंद्र चहल- राजस्थान रॉयल्स

चहल पहले आरसीबी से खेलते थे लेकिन अब राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो रहे हैं और उन्होंने छह मैचों में 17 विकेट हासिल करके पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे कदम बढ़ा दिए हैं। हाल ही में उन्होंने केकेआर के खिलाफ हैट्रिक की जिसके दम पर आरआर को मात देने में भी कामयाबी हासिल की।

5. डेवाल्ड ब्रेविस- मुंबई इंडियंस

5. डेवाल्ड ब्रेविस- मुंबई इंडियंस

बेबी एबी के नाम से मशहूर यह खिलाड़ी लंबे समय तक मुंबई इंडियंस की टीम की एक बेहतरीन खरीद है, इसमें कोई शक नहीं है। यह युवा खिलाड़ी अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी छाप बिखर चुका है और लड़खड़ाती हुए मुंबई इंडियंस की टीम में एकमात्र उम्मीद की किरण के तौर पर चमका भी है। हालांकि मुंबई इंडियंस इस बार प्ले-ऑफ में जगह शायद ही बना पाएगी लेकिन देवाल्ड केवल 18 साल के हैं और आने वाले समय में मुंबई इंडियंस की टीम के लिए बहुत लंबे समय तक अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।

ब्रेविस ने इस प्रतियोगिता की चार पारियों में 172.06 के स्ट्राइक रेट के साथ 117 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+