सेंचुरी के बाद कान बंद करने का क्या मतलब है? गावस्कर को समझ नहीं आया राहुल का स्टाइल

नई दिल्ली, 18 अप्रैल: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम एक नई-नवेली फ्रेंचाइजी की तरह से नहीं खेल रही है। ये टीम 6 मैचों में चार मुकाबले जीत चुकी है और अंक तालिका में रन-रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर बनी हुई है। टीम के कप्तान केएल राहुल हैं जो अपनी शानदार बैटिंग के लिए हर आईपीएल सीजन में छाए रहते हैं। इस बार भी उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जबदस्त शतक लगाया जिसके दम पर लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रनों का स्कोर खड़ा किया था।

राहुल का ट्रेडमार्क स्टाइल

राहुल का ट्रेडमार्क स्टाइल

लखनऊ के लिए आवेश खान भी बहुत अच्छी खरीद साबित हो रहे हैं। उन्होंने तीन विकेट लेकर मैच पर प्रभाव डाला और लखनऊ ने अपने सीजन में चौथी जीत दर्ज की। राहुल ने इस मैच में 19वें ओवर में अपना शतक पूरा किया था जो आईपीएल करियर में उनका तीसरा शतक था। शतक पूरा करने के बाद राहुल ने अपने स्टाइल में इसका जश्न जश्न मनाया। यह राहुल का ट्रेडमार्क स्टाइल है जहां वे कान बंद करके आंख बंद कर लेते हैं और बाहरी दुनिया के शोर से खुद को काट लेते हैं।

सुनील गावस्कर को यह सब समझ नहीं आया

सुनील गावस्कर को यह सब समझ नहीं आया

राहुल का यह स्टाइल भले ही टीवी चैनल पर उनको किसी योगी की तरह दिखा रहा हो लेकिन भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर को यह सब समझ नहीं आया है। गावस्कर का कहना है कि शतक लगाने के बाद आप इस तरह से जश्न मनाते हैं तो यह समझ नहीं आता है। शतक के बाद तो आपको पब्लिक का अभिवादन स्वीकार करना चाहिए जो आपके लिए तालियां बजा रही है।

ऐसा चौके, छक्के पर करो तो समझ भी आए-

ऐसा चौके, छक्के पर करो तो समझ भी आए-

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि यह कुछ ऐसी चीज है जिसको मैं समझ नहीं सकता। वह शोर को बंद कर रहे थे लेकिन आपको पहले ही एक शतक मिल चुका है, आप तालियों के बीच में रहना चाहते हैं, उनका हिस्सा बनना चाहते हैं। उनका ऐसा तब करना चाहिए जब वे चौका, छक्का मारे लेकिन जब आप शतक लगाते हैं, तो हर कोई आपके लिए तालियां बजाता हैं, आप भी उसका हिस्सा बनिए।

केएल राहुल का रिकॉर्ड शतक था ये

केएल राहुल का रिकॉर्ड शतक था ये

राहुल अपनी पारी के साथ विराट कोहली के बाद ऐसे दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने एक कप्तान के तौर पर एक फ्रेंचाइजी के लिए एक से ज्यादा मौके पर शतक लगाया। उन्होंने इससे पहले पंजाब किंग्स के लिए 2020 में ऐसा किया था।

राहुल आईपीएल में ऐसे चौथे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने एक फ्रेंचाइजी के खिलाफ एक से ज्यादा शतक लगाए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए राहुल अलग ही जोन में चले जाते हैं और उन्होंने 2 शतक व 5 पचासे के साथ 764 रन बनाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+