सुनील शेट्टी ने केविन पीटरसन के ट्वीट पर दी ये प्रतिक्रिया, कोहली की फॉर्म को लेकर हुई थी बात

नई दिल्ली, 24 अप्रैल: विराट कोहली इस समय बहुत ही खराब दौर से गुजर रहे हैं। वे लगातार कम रन बनाने के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं लेकिन अब वे जिस तरीके से गोल्डन डक पर आउट होने लगे हैं उसके बाद तो हंगामा मचना तय था। विराट कोहली की खराब फॉर्म पर बहुत ही गंभीरता के साथ सवाल उठाए जा रहे हैं और एक खिलाड़ी के तौर पर भी टीम में उनकी जगह पर बात हो रही है। हर खिलाड़ी के जीवन में कोई ना कोई बुरा दौर आता है लेकिन विराट कोहली का यह दौर ना केवल जरूरत से ज्यादा लंबा खिंच गया है बल्कि अब यह खराब दौर से भयावह दौर में तब्दील होता जा रहा है।

यह फॉर्म का खराब दौर कुछ ज्यादा ही लंबा खिंच गया-

यह फॉर्म का खराब दौर कुछ ज्यादा ही लंबा खिंच गया-

शनिवार की रात भी ऐसी ही थी जब विराट कोहली पहली ही गेंद पर आउट हो गए और अपनी टीम को मझधार में छोड़ गए। निश्चित तौर पर सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों को मूवमेंट मिली, स्विंग मिली और उन्होंने आरसीबी के बल्लेबाजों की एक न चलने दी। यहां तक की सुपर फॉर्म में चल रहे दिनेश कार्तिक भी बिना कोई खाता खोले आउट हो गए। लेकिन विराट कोहली के आउट होने का ढंग बता रहा है कि वह बाहरी चीजों से हटकर एक अंदरूनी तौर पर माइंडसेट के अस्थिर दौर से गुजर रहे हैं।

अभी तक 17 की औसत के साथ 119 रन बनाए-

अभी तक 17 की औसत के साथ 119 रन बनाए-

वह अजीबोगरीब ढंग से आईपीएल 2022 में रन आउट भी हो चुके हैं। आरसीबी की टीम ताजा मुकाबले में विराट कोहली और बाकी खिलाड़ियों के धराशाई होने वाले प्रदर्शन के चलते मात्र 68 रनों पर ढेर हो गई और सनराइजर्स हैदराबाद के खाते में एक और आसान जीत आई जो इस सीजन में उनकी लगातार पांचवीं जीत भी थी। आईपीएल 2022 के आठ मुकाबलों में भारत के पूर्व कप्तान कोहली अभी तक 17 की औसत के साथ 119 रन बना चुके हैं और कई फैंस का मानना है कि विराट कोहली शायद अपना बेस्ट समय हमेशा के लिए पीछे छोड़ चुके हैं।

 केविन पीटरसन ने कोहली की फॉर्म पर क्या कहा है-

केविन पीटरसन ने कोहली की फॉर्म पर क्या कहा है-

हालांकि इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी केविन पीटरसन विराट कोहली के बचाव में आए हैं। केविन बहुत साफ तौर पर अपनी बात कहने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने विराट कोहली के फैंस के लिए एक संदेश भेजा है। उन्होंने ट्वीट किया है जिसमें लिखा है- आप एक तथ्य को जानना चाहते हैं?

हमारे खेल में हर एक महान खिलाड़ी उस दौर से गुजरा है जिस दौर से विराट कोहली इस समय गुजर रहे हैं।

क्या आप एक और तथ्य जानना चाहते हैं?

वे सभी इस दौर से पार पाकर फिर से बड़ी स्टेज पर प्रदर्शन करके दिखाते हैं।

सुनील शेट्टी ने पीटरसन के ट्वीट की सराहना की

सुनील शेट्टी ने पीटरसन के ट्वीट की सराहना की

बॉलीवुड के कलाकार सुनील शेट्टी ने पीटरसन के ट्वीट की सराहना की है और कहा है कि एक लीजेंड दूसरे के बारे में बात कर रहा है और इसकी इज्जत होनी चाहिए।

सुनील शेट्टी आजकल केएल राहुल की टीम लखनऊ सुपरजाइंट्स को सपोर्ट कर रहे हैं और कहां पर भी जा रहा है कि शेट्टी की बेटी आथिया लखनऊ की टीम के कप्तान के एल राहुल के साथ शादी कर सकती है। आईपीएल के एक मुकाबले में सुनील शेट्टी और बाकी परिवार के लोगों को एलएसजी को चीयर करते हुए देखा गया था। सुनील शेट्टी तो लखनऊ सुपर जेंट्स की आधिकारिक जर्सी में भी नजर आए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+