1 लाख लोगों के सामने पहले कभी नहीं खेला, शुबमन गिल ने कहा- बहुत खास होगा ये फाइनल

कोलकाता, 25 मई: शुबमन गिल के लिए कोलकाता हमेशा खास जगह रही है। वे यहां पर केकेआर के साथ आईपीएल का काफी अनुभव हासिल कर चुके हैं। केकेआर में रहकर ही गिल टीम के लीडरशिप ग्रुप में भी शामिल हुए। उनको ब्रेंडन मैकुलम का भरपूर सपोर्ट मिला। अब उसी जगह पर वे गुजरात टाइटंस की टीम में थे और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीजन का पहला क्वालिफायर मुकाबला खेल रहे थे।

Recommended Video

    IPL 2022: Elimanator मुकाबले में बारिश की आशंका, नतीजे को लेकर क्या कहते है नियम | वनइंडिया हिंदी
    गिल ने 21 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली

    गिल ने 21 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली

    इस मैच में साहा के आउट होने के बाद गिल ने 21 गेंदों पर 35 रनों की पारी भी खेली। गुजरात टाइटंस यह मुकाबला जीत भी गए।

    अब 29 मई रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अपने घरेलू दर्शकों के सामने इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल खेलेगी। गुजरात ने पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाया है और ग्रुप स्टेज में वे टॉप पर रहकर मंगलवार 24 मई को फाइनल में पहुंच गए।

    घरेलू प्रशंसकों के सामने फाइनल खेलने के लिए उत्साहित

    घरेलू प्रशंसकों के सामने फाइनल खेलने के लिए उत्साहित

    कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलते हुए, डेविड मिलर ने आखिरी ओवर की पहली तीन गेंदों में तीन छक्के लगाकर जीटी को जीत वाली लाइन में खड़ा कर दिया, वर्ना आईपीएल प्लेऑफ में मामला गंभीर बन गया था और मैच आरआर की ओर झुक सकता था।

    खेल के बाद बोलते हुए जीटी बल्लेबाज शुबमन गिल ने फाइनल में अपनी टीम को शानदार शुरुआत दी। उन्होंने कहा कि वह घरेलू प्रशंसकों के सामने फाइनल खेलने के लिए बहुत उत्साहित हैं।

     मैंने कभी भी एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ के साथ नहीं खेला

    मैंने कभी भी एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ के साथ नहीं खेला

    नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक खचाखच भरे स्टेडियम की उम्मीद है, जिसकी क्षमता एक लाख है। ये भारत में सबसे अधिक दर्शक क्षमता है और ऑस्ट्रेलिया में प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के बराबर है।

    मैन ऑफ द मैच डेविड मिलर ने मैच के बाद बातचीत में शुबमन गिल से पूछा, "मैंने सुना है कि अहमदाबाद में एक बहुत बड़ा खचाखच भरा मैदान होने जा रहा है?"

    गिल ने जवाब दिया, "मैं बहुत उत्साहित हूं। मैंने कभी भी एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ के साथ नहीं खेला है और यह बहुत ही शानदार होगा। इसलिए उम्मीद है कि यह हमारे लिए शानदार मैच होगा।"

    गुजरात टाइटंस की असाधारण यात्रा

    गुजरात टाइटंस की असाधारण यात्रा

    हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में गुजरात टाइटंस असाधारण यात्रा से गुजर रहे हैं। उनके पास हर विभाग में मैच विजेता हैं, रिद्धिमान साहा, डेविड मिलर, राशिद खान और राहुल तेवतिया जब भी जरूरत होती है वे चल पड़ते हैं। जीटी के पास अब आराम करने और फाइनल से पहले अपनी ताजगी हासिल करने के लिए काफी समय है क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल से पहले अभी दो और मैच खेले जाने हैं।

    यह भी पढ़ें- 'चिपचिपे विकेट और स्विंग' से ज्यादा 'टॉस और भाग्य' ने मारा, RR की हार पर क्या बोले संजू

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+