रेस में फिर जीता कछुआ, 'धीमे' गिल ने खरगोश को हरा दिया, बुरा-भला कहने वालों को ठंडा कर दिया
नई दिल्ली, 11 मई: कुछ दिनों पहले की बात है जब शुबमन गिल ने स्विगी को लेकर ट्विटर पर एक शिकायत की थी। उन्होंने दिक्कत यह थी कि स्विगी टाइम से खाना नहीं भेज पा रहा है, डिलीवरी में थोड़ी देर हो रही है। स्विगी के फेक अकाउंट से फिर गिल को मुंह तोड़ने वाला जवाब मिला। अकाउंट फेक था लेकिन उसने जो गिल को कहा, वह भी काफी पसंद किया गया। फेक अकाउंट ने गिल को कहा कि, तुम्हारी टी20 बैटिंग से तो हम अभी भी तेज ही हैं।

हर बार तस्वीर का पहलू वह नहीं होता जो नजर आता है
इस उदाहरण से यह साबित हो जाता है कि कई बार गिल टी20 क्रिकेट में अपनी धीमी पारियों के लिए बदनाम हो जाते हैं। पर हर बार तस्वीर का पहलू वह नहीं होता जो नजर आता है।
शुबमन गिल एक बार फिर से मैदान पर उतरे और धीमी पारी खेल दी। भला कौन यह स्वीकार कर सकता है उनका ओपनिंग बल्लेबाज अंत तक नाबाद रहकर 63 रन ही बना पाए। लेकिन गिल ने यह कारनामा करके दिखाया। उन्होंने 49 गेंदों पर नाबाद रहकर 63 रनों की धीमी बैटिंग में एक भी छक्का नहीं लगाया। इसके चलते केकेआर ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बनाए।

गिल ने जो बल्लेबाजी की वह कितने मुश्किल हालात में थी
लेकिन कहानी यहां से शुरू होती है क्योंकि लखनऊ सुपर जायंट्स केवल 82 रनों पर ढेर हो जाता है और सबको पता चल जाता है कि गिल ने जो बल्लेबाजी की वह कितने मुश्किल हालात में थी।
हालत यह थी कि डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, दीपक हुड्डा जैसे चलने वाले बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट भी संघर्ष करता हुआ दिखाई दिया।

कछुए और खरगोश वाली कहानी की याद दिलाई
लेकिन फैंस इतना इंतजार नहीं करते। उन्होंन मैच का नतीजा निकलने से पहले ही गिल को कोसना शुरू कर दिया। उनको स्वार्थी बताना शुरू कर दिया। गिल ने जब ये घटनाएं सुनी तो मैच के बाद ट्विटर पर प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने वह पुरानी मशहूर कछुए और खरगोश वाली कहानी की याद दिलाई जहां कछुआ धीमा होता है लेकिन लगातार चलता रहता है तो वहीं खरगोश तेजी से भागकर आराम करके चलता रहता है। लेकिन अंत में वह रेस हार जाता है। इस पारी के कछुए गिल थे जो विजेता थे और मैन ऑफ द मैच थे।

जीत के बाद गिल ने क्या कहा-
अपने मैच जीतने वाले योगदान पर खुशी करते हुए, शुबमन गिल ने बताया कि कैसे एमसीए स्टेडियम की पिच पर स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया और अंत में एक टोटल पोस्ट करने में मदद की।
गिल ने कहा, "जब आप अंत तक होते हैं और अपनी टीम के लिए खेल खत्म करते हैं तो हमेशा खुश होते हैं। मुझे शुरुआत में गेंद की उतनी सीम होने की उम्मीद नहीं थी। यह चारों ओर घूम रही थी, और फिर मुझे उम्मीद थी कि स्पिनरों को कुछ टर्न मिलेगा। मुझे लगता है कि उन्होंने ज्यादा गेंदबाजी नहीं की। अगर कुणाल ने गेंद को आगे पिच किया होता, तो यह मुश्किल होता। इससे हमें सिंगल्स लेने में मदद मिली।"
62 रन की जीत के साथ, गुजरात टाइटंस आईपीएल 2022 में प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बन गई। नई टीम इस सीजन की विजेता के तौर पर देखी जा रही है और वह 12 मैचों में 18 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications