पहले मानो तुम एक साधारण खिलाड़ी हो- खराब दौर में शोएब अख्तर ने कोहली को दी सलाह

नई दिल्ली, 17 अप्रैल: विराट कोहली लगातार अपनी बल्लेबाजी को लेकर जूझ रहे हैं और इंडियन प्रीमियर लीग का मौजूदा सीजन भी उनके संघर्ष की दास्तान को आगे बढ़ा रहा है। विराट कोहली मानों खुद को आउट करने के नए-नए तरीके खोज रहे हैं और वे अब रन आउट भी हो रहे हैं। भारत के उस बल्लेबाज की खराब फॉर्म, जिसके बारे में बात करते हुए लोग कभी थकते नहीं थे, काफी दुखदाई है। अब इसको खराब फॉर्म भी शायद नहीं कहा जा सकता क्योंकि यह विराट कोहली के बल्लेबाजी करने के अंदाज में ही आई हुई तब्दीली है जिसके चलते वे दो-तीन साल से बिल्कुल आउट ऑफ टच दिखाई दे रहे हैं।

कोहली के खेल में बदलाव कहीं परमानेंट तो नहीं?

कोहली के खेल में बदलाव कहीं परमानेंट तो नहीं?

कोहली के माइंड सेट में पहले की तुलना में कहीं ना कहीं कोई तो बदलाव आया है जो भरसक कोशिश के बावजूद वे अपने पुराने समय की छाया भी नहीं दिखाई दे रहे हैं। पिछले दो ढाई साल से विराट कोहली ने कुछ मौकों पर केवल अनुभव के आधार पर अच्छी पारियां जरूर खेली हैं लेकिन निरंतरता नाम की कोई चीज मौजूद नहीं रही। ऐसे लगता है कि विराट कोहली की बल्लेबाजी में भी वह परमानेंट तब्दीलियां आनी शुरू हो चुकी है जो कभी सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी जैसे बड़े भारतीय बल्लेबाजों के जीवन में आ चुकी थी।

शोएब अख्तर विराट कोहली के लिए एक सलाह लेकर आए

शोएब अख्तर विराट कोहली के लिए एक सलाह लेकर आए

विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए ताजा मुकाबले में 14 गेंदों पर 12 रनों की पारी खेली और रन आउट हो गए। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर विराट कोहली के लिए एक सलाह लेकर आए हैं। अख्तर का कहना है कि विराट कोहली अगर निरंतरता से रन नहीं बनाते हैं तो उनको टीम से बाहर किया जा सकता है। अख्तर का यह भी मानना है कि विराट कोहली के दिमाग में काफी चीजें चल रही होंगी जिन्होंने उनको अपना अलग गेम खेलने से रोका हुआ है।

कोहली को बाहर किया जा सकता है- अख्तर

कोहली को बाहर किया जा सकता है- अख्तर

नवंबर 2019 के बाद से शतक नहीं लगा सके विराट कोहली एक बेहतर बल्लेबाज बनने के लिए क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ चुके हैं और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भी कमान से तौबा कर चुके हैं। अख्तर का तो कहना है कि विराट कोहली को खुद को एक साधारण खिलाड़ी ही समझना चाहिए और अपने खेल को इंजॉय करना चाहिए। शोएब अख्तर ने स्पोर्ट्सकीड़ा के साथ बात करते हुए आगे कहा- अगर कोई परफॉर्म नहीं करता है तो वह बख्शा नहीं जाएगा यहां तक कि विराट कोहली भी नहीं। अगर वे परफॉर्म नहीं करते हैं तो उनको भी बाहर कर दिया जाएगा।

खुद को साधारण प्लेयर समझना शुरू करें विराट-

खुद को साधारण प्लेयर समझना शुरू करें विराट-

शोएब आगे कहते हैं कि, विराट कोहली के दिमाग में एक नहीं बल्कि वे 10000 रन चल रहे हैं जो उन्होंने बनाए हैं। वे अच्छे इंसान हैं एक अच्छे खिलाड़ी हैं और महान क्रिकेटर हैं लेकिन मैं उनसे कहना चाहता हूं कि एक टाइम में एक चीज पर ही अपना फोकस रखें। टीवी और भीड़ को बिल्कुल पीछे छोड़ दें और अपने आप को एक साधारण खिलाड़ी के तौर पर महसूस करें। बल्ला उठाएं और केवल अपने खेलने पर ध्यान दें।

खैर..कोहली वापसी जरूर करेंगे- शोएब अख्तर

खैर..कोहली वापसी जरूर करेंगे- शोएब अख्तर

इसके अलावा शोएब अख्तर ने 33 साल के विराट कोहली की वापसी की उम्मीद भी जताई है। वे कहते हैं कोहली को अपना फोकस नहीं हटाने की जरूरत है। लोगों ने विराट कोहली के ऊपर पहले ही उंगली उठानी शुरू कर दी है और यह खतरनाक हो सकता है। वे एक बड़े खिलाड़ी हैं, वह बड़े इरादे वाले आदमी है और मुझे यकीन है कि वह इन सब चीजों को एक तरफ छोड़कर आगे बढ़ेगे और विराट कोहली एक बहुत बड़े क्रिकेटर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+