बड़ी खबर : शिमरोन हेटमायर ने छोड़ा राजस्थान टीम का साथ, सामने आई ये वजह
नई दिल्ली। राजस्थान टीम आईपीएल 2022 में प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए पूरा दम लगा रही है। टीम ने 11 मैचों में 7 जीत दर्ज की है। इस बीच, विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर कुथ मैचों के लिए टीम का साथ छोड़ गए हैं। हेटमायर अब राजस्थान के लिए कम से कम दो मुकाबलों में नजर नहीं आएंगे। हेटमायर ने इस सीजन में रादस्थान के लिए अहम पारियां खेली हैं। लेकिन रविवार (8 मई) को फ्रेंचाइजी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पुष्टि करते हुए कहा कि हेटमायर ने फिलहाल राजस्थान रॉयल्स के कैंप को छोड़ दिया है।
यह भी पढ़ें- IPL 2022 : काैन है ये खूबसूरत लड़की, हर मैच में आती है नजर, क्या है इसका काम?

गुयान चले गए हैं हेटमायर
शिमरोन हेटमायर ने अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए आईपीएल छोड़ने का फैसला लिया है रविवार (8 मई) को फ्रेंचाइजी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी पुष्टि की गई। उनकी पत्नी बच्चे को जन्म देने वाली है, जिस कारण हेटमायर गुयाना चल गए हैं और अपने बच्चे के जन्म के बाद टीम में फिर से शामिल हो जाएंगे।

टीम को है लाैटने का इंतजार
राजस्थान ने बयान जारी करते हुए कहा, ''शिमरोन हेटमायर अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए आज तड़के गुयाना वापस चले गए हैं। हम उनकी हर संभव मदद कर रहे हैं और हमारी शुभकामनाएं उनके और उनकी पत्नी निर्वाणी के साथ हैं। हम उम्मीद करते हैं कि शिमरोन फिर मुंबई लौटेंगे और आईपीएल 2022 में अपने शेष मैचों के लिए रॉयल्स में फिर से काम करेंगे। ऑल द बेस्ट, हेटी। एक पिता के रूप में इस बार हम आपके वापस आने का इंतजार नहीं कर सकते।"
Recommended Video

बना चुके हैं इतने रन
उन्होंने आरआर कैंप से निकलने से कुछ घंटे पहले भी बेहतरीन पारी खेली थी। हेटमेयर ने 16 गेंदों में नाबाद 31 रनों की पारी खेली, जिससे आरआर ने शनिवार को पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2022 में अपनी सातवीं जीत दर्ज की। हेटमायर ने अब तक 11 मैचों में 70 की औसत और 160 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 291 रन बनाए हैं, उनका औसत और स्ट्राइक रेट क्रमशः 70 और 160 से अधिक है। राजस्थान को अब प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए एक जीत की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications