बटलर की सेंचुरी सेलिब्रेट करने में हेटमायर ने लगा ली हाथ में चोट, फिर कराहने लगे- VIDEO
मुंबई, 23 अप्रैल: आईपीएल में जॉस बटलर काफी सफल रहे हैं और आईपीएल के 2022 सीजन में तो यह खिलाड़ी शतक पर शतक लगा रहा है। जॉस बटलर ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक जबरदस्त शतकीय पारी खेली जिसने उनकी टीम को जीत दिलाई। यह मौजूदा सीजन में बटलर का लगातार दूसरा शतक था। बटन के शतक दुनिया को इतने आश्चर्यचकित करते हैं कि इसकी बानगी डेविड वॉर्नर के स्टेटमेंट से मिलती है जब वह कहते हैं कि उनकी बेटियां अक्सर उनसे पूछते हैं - डैडी आप जोस बटलर की तरह सेंचुरी क्यों नहीं लगा सकते?

राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथी फूले नहीं समाए
यह मुकाबला डेविड वार्नर बनाम जॉस बटलर का ही था। दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाज थे लेकिन बटलर ने एक बार फिर से शतक बनाया और वार्नर को 28 रनों से ही संतोष करना पड़ा। जॉस बटलर की यह पारी मैच विजेता साबित हुई क्योंकि अंत में इसी वजह से मैच की जीत हार में अंतर भी पैदा हुआ।
जाहिर है अपने खिलाड़ी को सफलता के इस मुकाम पर देखकर राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथी फूले नहीं समाए। डगआउट में बैठे हुए राजस्थान रॉयल्स के साथियों ने अपने जीनियस ओपनर की कामयाबी पर जश्न मनाया।

शिमरोन हेटमायर का ध्यान अपने सिर के ऊपर नहीं गया
लेकिन इसी बीच वेस्टइंडीज के खिलाड़ी शिमरोन हेटमायर का ध्यान अपने सिर के ऊपर नहीं गया। जश्न के समय खुशी से अपने हाथ को हवा में लहराने वाले हेटमायर ऊपर छत से हाथ को टकरा बैठे। जैसे उनका हाथ टकराया उसके बाद उनको एहसास हुआ कि वहां चोट लग चुकी है और उसके बाद वे दर्द के मारे हाथ को हवा में लहराते हुए नजर आए।
सोशल मीडिया पर अपलोड किया है
यह नजारा यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है और यह वीडियो निश्चित तौर पर काफी मजेदार है। यहां पर आप देख सकते हैं कि हेटमायर शुरू में जश्न मनाते हैं और बाद में दर्द से कराहते हैं। खुद हेटमायर भी राजस्थान रॉयल्स की कामयाबी में बढ़िया खिलाड़ी रहे हैं और वे भी बहुत अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं। हालांकि जॉस बटलर ने इस बार उनकी बारी नहीं आने दी।

बटलर के शतक की बात करें
अगर बटलर के शतक की बात करें तो यह अंग्रेज खिलाड़ी केवल 57 गेंदों पर ही अपने 100 रनों पर पहुंच गया था। उन्होंने 65 गेंद खेली 116 रन बनाए और 178.5 का बेहतरीन स्ट्राइक रेट रहा जिसके दम पर राजस्थान रॉयल्स की टीम 2 विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाने में कामयाब रही। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ की पारियों को ओपनिंग में देखा लेकिन यह सब जीत दर्ज करने के लिए काफी नहीं थी। पंत ने 24 गेंदों में 40 रन बनाए, ललित यादव ने भी एक पारी खेली।

आखिरी ओवर के ड्रामे के बाद हारी दिल्ली-
खराब फॉर्म में चल रहे रॉवमन पॉवले को अंतिम क्षणों में भेजा गया और उन्होंने 15 गेंदों पर 36 रन बनाए। लेकिन जाहिर है यह भी जीत के लिए काफी नहीं थे। दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंतिम ओवर के ड्रामे के बाद 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 207 रनों पर सिमट गई और अब वे धीरे-धीरे अपने आपको प्लेऑफ से दूर पाते जाएंगे क्योंकि टॉप की तीन टीमों के 10-10 अंक हो चुके हैं। बाकी दो टीमों के 8 अंक हैं और दिल्ली कैपिटल्स अभी भी केवल छह अंक लेकर बहुत नीचे बैठा हुआ है। टॉप की बात करें तो राजस्थान रेट के साथ अंक तालिका में सर्वोच्च स्थिति पर मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications