तेवतिया के छक्कों के बीच धवन ने चौकों से रच दिया इतिहास, टी20 में कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
नई दिल्ली, 9 अप्रैल: पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शिखर धवन ने शुक्रवार को टी20 क्रिकेट में 1,000 चौके पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया। भारत के सलामी बल्लेबाज ऐसा करने वाले विश्व क्रिकेट में केवल 5वें बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के महान क्रिस गेल सहित खास क्रिकेटरों ने जगह बनाई हुई है।

धवन को 3 और चौके लगाने की जरूरत थी
शुक्रवार को अपना 307वां टी20 मैच खेल रहे शिखर धवन ने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में अपनी नई फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। धवन को 3 और चौके लगाने की जरूरत थी और शुक्रवार को ठोस शुरुआत करने के बाद वह वहां पहुंच गए।
धवन ने अपनी पारी में चार चौके लगाए और वे 30 गेंदों पर 35 रन बनाकर राशिद खान का शिकार बने।

सर्वाधिक चौके लगाने वाले भारतीय-
1000*: शिखर धवन
917: विराट कोहली
875: रोहित शर्मा
779: सुरेश रैना
धवन ने आईपीएल में अपने अधिकांश टी20 रन बनाए हैं। वे भारत के लिए 68 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1759 रन बना चुके हैं। धवन प्रीमियर टी20 लीग में 665 से अधिक चौके लगाकर सबसे अधिक चौके लगाने की सूची में सबसे ऊपर हैं।

T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो वेस्टइंडीज के महानतम T20 खिलाड़ी क्रिस गेल का नाम सबसे ऊपर आता है जिन्होंने 463 मैचों में 1132 चौके लगाए हैं। इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज एलेक्स हेल्स दूसरे स्थान पर है जिन्होंने 333 मुकाबलों में 1054 चौके लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वार्नर 1005 चौकों के साथ 314 टी-20 मुकाबलों में यह कारनामा हासिल कर चुके हैं और उनके समकक्ष ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच भी 348 टी-20 मुकाबलों में 1004 चौके लगा चुके हैं। भारत के शिखर धवन ने यह उपलब्धि 307 मैचों में हासिल की और ऐसा करने वाले केवल पहले भारतीय खिलाड़ी है। शिखर धवन भी सलामी बल्लेबाज हैं।

राहुल तेवतिया के विनाशक अवतार ने विपक्ष से फिर छीनी जीत-
इस मुकाबले की बात करें तो पंजाब किंग्स की टीम को आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा जब राहुल तेवतिया ने ऑडियन स्मिथ को छक्के के लिए भेज दिया। पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए थे जिसको गुजरात टाइटंस ने शुबमन गिल की 59 गेंदों में 96 रन बनाकर खेली गई पारी की बदौलत 20 ओवर में हासिल कर लिया। आखिरी ओवर राहुल तेवतिया के नाम रहा जिन्होंने 3 गेंदों पर नाबाद 13 रन बनाए और 2 छक्के लगाए।












Click it and Unblock the Notifications