कोहली को लीड करने के लिए फाफ ही बेस्ट कप्तान थे, RCB के फैसले के मुरीद हुए वॉटसन

नई दिल्ली, 27 मई: आरसीबी शुक्रवार को अहमदाबाद में क्वालिफायर 2 में आरआर से भिड़ेगी। इस मौके पर शेन वॉटसन ने फाफ डु प्लेसिस को आरसीबी का कप्तान नियुक्त करने के फैसले की सराहना की है। दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के सहायक कोच ने कहा कि विराट कोहली के 2021 सीजन में कप्तानी छोड़ने के बाद यह सही कदम था।

IPL 2022: Shane Watson credits RCB to appoint Faf du Plessis as captain who can lead Virat Kohli

वॉटसन ने कहा कि सीजन शुरू होने से पहले ही आरसीबी उनके पसंदीदा में से एक थी क्योंकि उनकी शानदार नीलामी रही थी। वाटसन ने आरसीबी की सफलता में फाफ डु प्लेसिस को कप्तान बनाने के फैसला का मुख्य हाथ बताया।

वाटसन ने ग्रेड क्रिकेटर पॉडकास्ट पर कहा, "इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही, आरसीबी मेरे पसंदीदा में से एक थी क्योंकि उन्होंने नीलामी में इतना अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम को एक साथ रखने में संतुलन दिखाया। फाफ डु प्लेसिस उनके लिए एक बड़ी खरीद थी। क्योंकि यह जानते हुए कि विराट कप्तानी छोड़ने जा रहे हैं, फाफ शायद उन कुछ खिलाड़ियों में से एक थे जो मुझे लगता है कि शानदार काम करने जा रहे थे। मुझे लगता है वे जानते थे कि कप्तान के रूप में विराट से सर्वश्रेष्ठ कैसे प्राप्त किया जाए और किस तरह से फ्रैंचाइजी को सही दिशा में ले जाया जाए।"

IPL 2022: Shane Watson credits RCB to appoint Faf du Plessis as captain who can lead Virat Kohli

ये भी पढ़ें- 'अब मुश्किल नहीं कुछ भी', RCB के खिलाफ मुकाबले से पहले RR ने शेयर किया VIDEO

उन्होंने कहा, "फाफ को शामिल करना और नेतृत्व करना रणनीतिक रूप से एक शानदार निर्णय था। वह एक महान व्यक्ति और एक बहुत अच्छे लीडर हैं। वे बहुत हमदर्द, खिलाड़ियों की देखभाल करने वाले इंसान हैं। वह हमेशा एक अच्छा काम करने वाले बंदे रहे हैं और उन्हें कोहली, मैक्सवेल और हेजलवुड का साथ मिला है।

वाटसन ने आगे बताया कि जोश हेजलवुड, हर्षल पटेल और दिनेश कार्तिक उन अन्य खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने लगातार तीसरे सत्र में आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि, तीन साल में यह पहली बार था जब आरसीबी एलिमिनेटर बाधा को पार करने में सफल रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+