संजू सैमसन हुए राजस्थान रॉयल्स से नाराज, मामला हुआ गंभीर, फ्रेंचाइजी ने लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली, 26 मार्च: राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी को तब शर्मिंदगी से गुजरना पड़ा जब उनके अपने ही कप्तान संजू सैमसन ने उनके ट्विटर हैंडल को नसीहत दे डाली। जैसा कि आईपीएल 2022 शनिवार को गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अपने पहले मैच के साथ शुरू होने के लिए तैयार है, तो सभी फ्रेंचाइजी की सोशल मीडिया टीम विभिन्न प्लेटफार्मों पर अपने फैंस के साथ जुड़ने में काफी व्यस्त है।

राजस्थान रॉयल्स की सोशल मीडिया टीम का मामला-

राजस्थान रॉयल्स की सोशल मीडिया टीम का मामला-

फ्रेंचाइजी टीम की तैयारियों के साथ क्रिकेट प्रशंसकों को अपडेट रखने के लिए कई पोस्ट डाल रही हैं। कुछ फ्रेंचाइजी केकेआर, गुजरात टाइटन्स, सीएसके और दिल्ली कैपिटल्स जैसे खिलाड़ियों के साथ ट्रेंडिंग वीडियो बनाने में भी लगी हुई हैं, जो दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स भी इसी कोशिश में लगी थी लेकिन उनका तरीका संजू सैमसम को पसंद नहीं आया।

दरअसल राजस्थान रॉयल्स ने अपने ट्विटर हैंडल से संजू सैमसन की फोटो पर कई फिल्टर लगा दिए। सैमसन के चेहरे पर काला चश्मा लगा दिया गया और सिर पर अरेबियन प्रिंस स्टाइल की पगड़ी बना दी। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने कैप्शन दिया- क्या खूब लगते हो।

कप्तान ने ट्विटर हैंडल को प्रोफेशनल होने की सलाह दी

कप्तान ने ट्विटर हैंडल को प्रोफेशनल होने की सलाह दी

इस फोटो में संजू सैमसन टीम की बस में रिलेक्स करते हुए देखे जा सकते हैं। जैसे ही संजू ने अपने फोटो देखी तो उनको अच्छा नहीं लगा। उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी के ट्विटर हैंडल को प्रोफेशनल होने की सलाह दी।

संजू सैमसन ने लिखा है कि यह सब हरकत दोस्तों के लिए करना फिर भी ठीक है लेकिन टीमों को प्रोफेशनल होना चाहिए। इतना ही नहीं संजू सैमसन की प्रतिक्रिया के बाद राजस्थान रॉयल्स ने वह ट्वीट भी डिलीट कर दिया है।

राजस्थान रॉयल्स ने भी लिया फैसला-

राजस्थान रॉयल्स ने भी लिया फैसला-

सैमसन द्वारा पोस्ट की खिंचाई करने के बाद, फ्रैंचाइजी को अपने पेज से ट्वीट को हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी क्योंकि कप्तान ने पहले ही उन्हें ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया था, लेकिन टीम के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल को फॉलो करना जारी रखा।

सैमसन द्वारा आरआर सोशल मीडिया टीम की आलोचना करने के बाद, राजस्थान रॉयल्स टीम प्रबंधन ने एक बयान जारी किया जहां उन्होंने बताया कि जिसने भी ये सब किया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है और फ्रैंचाइजी ने नियत समय में एक नई टीम नियुक्त करने का फैसला किया है।

राजस्थान रॉयल्स की सोशल मीडिया टीम बदली गई-

सैमसन को आईपीएल 2022 रिटेंशन खिलाड़ियों की सूची में इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर और भारतीय युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल के साथ बरकरार रखा गया था। सैमसन ने आईपीएल 2021 से पहले स्टीव स्मिथ से कप्तानी की बागडोर संभाली।

सैमसन पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (3098) के बाद 95 पारियों में 2583 रन के साथ राजस्थान रॉयल्स के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+