IPL 2022: संजय मांजरेकर ने मुंबई इंडियंस में इस खिलाड़ी की जगह पर उठाए सवाल
नई दिल्ली, 21 अप्रैल: कीरोन पोलार्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। वे थके हुए से दिखाई दिए क्योंकि मौजूदा आईपीएल सीजन में कुछ खास नहीं कर सके। उनके बल्ले का शांत रहना मुंबई पर भारी पड़ा है। इस टीम ने छह मुकाबले खेले और सब ही हारे। एक दो हार के बाद यह टीम आधिकारिक तौर पर भी प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी।

पोलार्ड की फॉर्म एक समस्या रही है और इसमें कोई शक नहीं है। 34 साल का यह खिलाड़ी आजाद होकर स्कोर करने में कामयाब नहीं रहा, जबकि वे मुंबई इंडियंस के रिटेन खिलाड़ियों में शामिल थे।
भारत के क्रिकेटर रहे संजय मांजरेकर ने पोलार्ड की परफॉर्मेंस का विश्लेषण करने के बाद इस बात पर सवाल उठाए हैं कि यह बल्लेबाज प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह कैसे बना सकता है। मांजरेकर का कहना है कि पोलार्ड को एक पूर्ण बल्लेबाज के तौर पर नहीं लिया जा सकता और मुंबई इंडियंस को इस खिलाड़ी को तभी खिलाना चाहिए जब वह गेंदबाजी भी सही तरीके से कर रहा हूं। आपको बता दें कि किरोन पोलार्ड गेंदबाजी में भी किसी काम के नहीं रहे हैं क्योंकि उन्होंने अब तक खेले गए छह मुकाबलों में केवल 7 वर्ष के हैं और 10 के इकोनामी रेट के साथ एक ही विकेट चटकाने में कामयाबी हासिल की है।

वही बल्ले से यह खिलाड़ी 16.4 की औसत से 82 रन बनाने में कामयाब रहा है। मांजरेकर ने espnक्रिकइंफो पर बात करते हुए कहा, "मुझे नहीं पता कि मुंबई इंडियंस की टीम पोलार्ड को लेकर क्या सोच रही है। लेकिन मुझे लगता है पोलार्ड को कम से कम एक मैच में 3 ओवर फेंकने चाहिए क्योंकि टीम को एक तेज गेंदबाज की काफी जरूरत है। मुझे लगता है कि पोलार्ड दबाव के क्षणों में अपनी टीम में शामिल बाकी गेंदबाजों की तुलना में बेहतर है। वे गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं और केवल बतौर बल्लेबाज खेल रहे हैं तो मुंबई इंडियंस को इस बारे में सोचना चाहिए।"
पोलार्ड के पूर्व साथी कार्लोस ब्रैथवेट का भी मानना है कि इस सीजन में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच इस अनुभवी खिलाड़ी को जल्द ही कदम बढ़ाना चाहिए। विंडीज ऑलराउंडर ने कहा, "पोलार्ड मुंबई इंडियंस के लिए बहुत कुछ लेकर आए। वह फ्रेंचाइजी के लिए एक मजबूत खिलाड़ी हैं और उन्हें हमेशा की तरह एक लंबा मौका मिलेगा। लेकिन उन्हें बहुत जल्द प्रदर्शन शुरू करने की जरूरत है क्योंकि टीम जीत नहीं रही है।"












Click it and Unblock the Notifications