विराट के बाद अब रोहित भी 'थकने' लगे हैं, ये 3 खिलाड़ी संभाल सकते हैं मुंबई इंडियंस की कमान

नई दिल्ली, 27 अप्रैल: रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में शामिल रहे हैं लेकिन अब उनमें थकावट दिखने लगी है। वे पहले ही भारत के तीनों फॉर्मेट के कप्तान हैं और अब आईपीएल कप्तानी कुछ ज्यादा ही ओवर मामला हो रहा है। ध्यान रहे विराट कोहली ने पहले ही इस जिम्मेदारी से मुक्त होकर बैटिंग पर ध्यान देना शुरू किया है। हालांकि विराट बैटिंग में फिर भी फॉर्म हासिल नहीं कर पाए हैं लेकिन जिस तरह से अब रोहित की फॉर्म में गिरावट भी आने लगी उसके बाद रोहित को भी कम से कम आईपीएल से बतौर कप्तान अपना रोल खत्म करना चाहिए। या संभव है कि रोहित भारतीय टीम की कमान पर फोकस करने के लिए खुद एमआई की कप्तानी से इस्तीफा दे दें।

तीन दावेदार जो रोहित की जगह संभाल सकते हैं

तीन दावेदार जो रोहित की जगह संभाल सकते हैं

ऐसी स्थिति में मुंबई इंडियंस को एक कप्तान की जरूरत पड़ेगी। रोहित ने अभी तक बल्ले से इस सीजन के दौरान 8 पारियों में 19.13 के औसत के साथ 153 ही रन बनाए हैं। वे निश्चित तौर पर भारत के लिए अभी तक बेहतरीन लीडर रहे हैं इसलिए उनको आईपीएल में बतौर बल्लेबाज ही लुत्फ उठाते देखना कोई हैरानी की बात नहीं होगी। आइए देखते हैं कौन से तीन दावेदार हो सकते हैं जो रोहित की जगह संभाल सकते हैं।

1. जसप्रीत बुमराह

1. जसप्रीत बुमराह

गुजरात के तेज गेंदबाज, जसप्रीत बुमराह ने 2013 में MI की शुरुआत की। उसके बाद से यह गेंदबाज लगातार तरक्की ही करता आया है।

लंबे समय से बुमराह पावरप्ले के साथ-साथ डेथ ओवरों में टीम के लिए मुश्किल क्षणों में लगातार विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 में आया जब उन्होंने 15 मैचों में 6.73 की इकॉनमी से 27 विकेट लिए, जिससे MI को अपना पांचवां खिताब जीतने में मदद मिली।

बुमराह भारतीय टीम के भी सफेद गेंद फॉर्मेट के उप-कप्तान बनाए गए हैं इसलिए वे एक लीडर के तौर पर पहले ही नेशनल लेवल पर देखे जा रहे हैं। मुंबई इंडियंस की टीम निश्चित तौर पर बुमराह पर विश्वास कर सकती है।

2. ईशान किशन

2. ईशान किशन

ईशान किशन आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में सबसे महंगी खरीद थे। सीजन की शुरुआत 48 गेंदों में 81 रनों की नाबाद पारी से करने वाले किशन बीच टूर्नामेंट के दौरान अपना टच फिर से ढूंढते दिखाई दे रहे हैं।

किशन की पिछली तीन पारियों में 8, 0 और 13 ही रन आए। कुल मिलाकर उन्होंने आठ पारियों में 108.15 के स्ट्राइक रेट से 199 रन बनाए हैं। IPL में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 सीजन में था, जिसमें उन्होंने 145.76 के स्ट्राइक रेट से 516 रन बनाए।

किशन युवा हैं इसलिए अभी मैच्योर नहीं है लेकिन अपनी विकेटकीपिंग क्षमताओं के कारण वह फ्रैंचाइजी के लिए भविष्य की संभावना है।

3. सूर्यकुमार यादव

3. सूर्यकुमार यादव

ये खिलाड़ी कप्तानी के तौर पर फैंस में सबसे ज्यादा उत्सुकता जगाता है क्योंकि लोग उनको देखना पसंद करते हैं। अनुभवी सूर्यकुमार यादव कप्तानी की भूमिका के लिए एक और बढ़िया विकल्प हैं। उन्होंने 2010-11 सीजन में घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया था और मुंबई राज्य की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था। 2018 में, यादव को MI द्वारा खरीदा गया था और यहां से उनका करियर चमका।

यादव ने भारतीय टीम के लिए अपने शुरुआती करियर में भी शानदार प्रदर्शन के साथ नेशनल लेवल पर कई उम्मीदें जताई हैं। उनके मुंबई इंडियंस के लिए एक मजबूत कप्तानी के दावेदार होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+