KKR vs MI: कौन जानता था पैट कमिंस ऐसा कर देंगे, तीसरी हार के बाद रोहित शर्मा हैरान-निराश

मुंबई इंडियंस, 7 अप्रैल: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अग्रवाल ने माना कि उन्होंने शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ डिफेंड करने के लिए पर्याप्त स्कोर नहीं किया। रोहित ने कमिंस को क्रेडिट देते हुए कहा कि केकेआर के हरफनमौला खिलाड़ी ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया क्योंकि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि ऑस्ट्रेलिया का यह स्टार ऊपर आकर इस तरह की पारी खेलेगा।

ये पैट कमिंस ने क्या कर दिया-

ये पैट कमिंस ने क्या कर दिया-

कमिंस ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक के सबसे तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड की बराबरी की। वह केएल राहुल के साथ पुणे के डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान केवल 14 गेंदों में 50 रन तक पहुंचे।

कमिंस ने 16वें ओवर में हमवतन डेनियल सैम्स के ओवर में 35 रन बनाकर कोलकाता को चार ओवर शेष रहते हुए जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान ने केवल 15 गेंदों में चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 56 रन बनाए।

कभी उम्मीद नहीं थी कि वह आएंगे और इस तरह खेलेंगे- रोहित

कभी उम्मीद नहीं थी कि वह आएंगे और इस तरह खेलेंगे- रोहित

रोहित ने कहा, "कभी उम्मीद नहीं थी कि वह आएंगे और इस तरह खेलेंगे। बहुत सारा क्रेडिट उनको जाता है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर और बेहतर होती गई। शुरुआत में यह पकड़ में था। कुल मिलाकर यह एक अच्छी पिच थी।"

"बल्ले से हमने अच्छी शुरुआत नहीं की, आखिरी 4-5 ओवरों में 70+ प्राप्त करने के लिए बल्लेबाजी ने काफी कोशिश दिखाई। हमने योजना के अनुसार गेंदबाजी नहीं की। हमारे पास 15वें ओवर तक खेल था, लेकिन फिर कमिंस शानदार थे।

"जब भी आपके पास बोर्ड पर रन होते हैं, तो हमारे पास हमेशा फायदा का सौदा होता है, हमने उनके 5 विकेट लिए थे, यह सिर्फ वेंकी या पैट के विकेट की बात थी, उनके पास सुनील भी थे जो स्मैश कर सकते थे।

खेल को सिर्फ एक ओवर में MI से दूर ले गए

खेल को सिर्फ एक ओवर में MI से दूर ले गए

वेंकटेश अय्यर ने पारी को स्थिर किया और अंत में, यह कमिंस थे जो अपना पहला गेम खेल रहे थे और 14 गेंदों के आईपीएल में संयुक्त सबसे तेज अर्धशतक बनाया और खेल को सिर्फ एक ओवर में MI से दूर ले गए। मुंबई इंडियंस का खौफनाक हार सिलसिला रविवार को भी जारी रहा क्योंकि 5 बार की चैंपियन लगातार तीसरी हार के साथ हार गई। अब यह टीम लगातार दूसरे सीजन में लीग स्टेज से बाहर होने के डर के साए में खेलेगी। हालांकि इतनी दमदार टीम को अंतिम चार में नहीं पहुंचने के लिए अभी भी बहुत खराब क्रिकेट खेलना होगा क्योंकि सीजन में काफी लंबा सफर अभी बाकी है।

मुंबई इंडियंस की बढ़ती मुश्किले-

मुंबई इंडियंस की बढ़ती मुश्किले-

रोहित ने कहा, "जिस तरह से यह आखिरी कुछ ओवरों में हुआ, इसे पचाना मुश्किल होगा। हमारे सामने बहुत मेहनत है। मैं हर समय इस स्थिति में नहीं रहना चाहता "

इससे पहले, सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक, तिलक वर्मा की 38 रन की ठोस पारी, डेवाल्ड ब्रेविस की प्रभावशाली आईपीएल शुरुआत और कीरोन पोलार्ड के आखिरी ओवर के कैमियो ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट पर 161 रन बनाने में मदद की।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की। उन्होंने अब आईपीएल 2022 अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स को नंबर 2 पर धकेलकर टॉप स्लॉट हासिल कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+