हार के बाद अंपायर पर फूटा ऋषभ पंत का गुस्सा, बोले- हमारे साथ सही नहीं हुआ

Rishabh Pant

मुंबई । आईपीएल 2022 का 34वां मैच भले ही राजस्थान राॅयल्स ने 15 रनों से जीत लिया हो, लेकिन यह मुकाबला एक बहस का मुद्दा बन गया। वो इसलिए क्योंकि जब दिल्ली को मैच की आखिरी 4 गेंदों में 24 रनों की जरूरत थी, लेकिन गेंदबाज ओबेद मैककॉय ने सामने खड़े बल्लेबाज रोवमैन पाॅवेल की कमर के ऊपर नो बाॅल फेंकी। हालांकि इस गेंद पर पाॅवेल ने छक्का तो मार दिया, लेकिन मैदानी अंपायर ने नो बाॅल नहीं दी, जिससे दिल्ली खेमा पूरी तरह निराश हुआ। वहीं कप्तान ऋषभ पंत ने बल्लेबाजों को मैदान छोड़ने के लिए कहा। इस बीच खूब विवाद हुआ वहीं मैच समाप्ति के बाद बयान देते हुए पंत ने अंपायर के फैसले पर नाराजगी व्यक्त की।

यह भी पढ़ें- इस गेंदबाज का सामना करने से डरते हैं जोस बटलर, खुद बताया नाम

तीसरे अंपायर को हस्तक्षेप करना चाहिए था

तीसरे अंपायर को हस्तक्षेप करना चाहिए था

मैच के बाद पंत ने अंपायर पर गुस्सा निकाला जिन्होंने गेंद को नो बाॅल नहीं दिया। हैरानी इस बात की थी कि थर्ड अंपायर ने भी हस्तक्षेप करना सही नहीं समझा। वहीं पंत ने हार के बाद बयान देते हुए कहा, ''मुझे लगता है कि वे पूरे मैच में अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे लेकिन अंत में पॉवेल ने हमें मौका दिया। मुझे लगा कि नो बॉल हमारे लिए कीमती हो सकती थी लेकिन यह मेरे नियंत्रण में नहीं है। हां, निराश हूं लेकिन इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकता। डगआउट में हर कोई निराश था। मैदान में सभी ने देखा कि, मुझे लगता है कि तीसरे अंपायर को हस्तक्षेप करना चाहिए था और यह नो-बॉल थी।''

हमारे साथ जो हुआ वह सही नहीं

हमारे साथ जो हुआ वह सही नहीं

पंत से पूछा गया कि क्या प्रवीण आमरे को मैदान पर भेजना सही था, इसपर पंत ने कहा, ''जाहिर तौर पर प्रवीण आमरे को मैदान पर भेजना सही नहीं था, लेकिन हमारे साथ जो हुआ वह भी सही नहीं है। उस समय गर्म महाैल था, जिस कारण यह सब हुआ। यह दोनों पक्षों की गलती थी और यह निराशाजनक है क्योंकि हमने टूर्नामेंट में कुछ अच्छी अंपायरिंग देखी है। इतने करीब जाना निराशाजनक है, खासकर जब दूसरी टीम ने 200+ का स्कोर बनाया हो। मुझे लगता है कि हम और बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे।''

रोमांचक बना था मुकाबला

रोमांचक बना था मुकाबला

बता दें कि राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जोस बटलर के 116 रनों के दम पर 2 विकेट खोकर 222 रन बनाए थे। जवाब में दिल्ली ने भी अच्छी शुरूआत की, लेकिन उनके बीच में जल्दी विकेट गिरे जिस कारण मैच फंसा। अंतिम दो ओवरों में दिल्ली को जीत के लिए 36 रन चाहिए थे, लेकिन 19वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लेकर मेडन ओवर निकाला। फिर आखिरी ओवर में रोवमैन पाॅवेल ओबेद मैककॉय का सामना कर रहे थे। उन्होंने लगातार तीन छक्के लगाकर मैच में रोमांच पैदा किया, लेकिन तीसरी ही गेंद पर नो बाॅल को लेकर विवाद हुआ जिस कारण कुछ देर तक खेल रूका। फिर पाॅवेल चाैथी गेंद पर रन नहीं बना सके। पांचवीं गेंद पर उन्होंने 2 रन लिए, लेकिन आखिरी गेंद पर आउट हो गए। इस तरह राजस्थान ने 15 रन से मैच जीत लिया। पाॅवेल ने 15 गेंदों में 36 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के शामिल रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+