IPL 2022 में खेलने के लिए पाकिस्तान से मुंबई आया हर दिल अजीज बल्लेबाज, पोंटिंग ने दी बड़ी अपडेट
नई दिल्ली, 3 अप्रैल: आईपीएल 2022 में कई फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि उनके पसंदीदा बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस सीजन में खेलने के लिए कब उतरेंगे। डेविड वॉर्नर की भारत में काफी फैन फॉलोइंग है क्योंकि वह सनराइजर्स हैदराबाद टीम की लंबे समय तक सेवा कर चुके हैं और इस टीम के कप्तान भी रह चुके हैं साथ ही खिताब भी जीता चुके हैं।
हालांकि पिछला सीजन डेविड वॉर्नर के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे में अच्छा नहीं गया और दोनों की राह एक दूसरे से जुदा हो गई।

डेविड वॉर्नर पारी की शुरुआत कब करेंगे?
इस बार आईपीएल की मेगा नीलामी मैं दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने डेविड वॉर्नर को खरीदा पर यह फ्रेंचाइजी अभी भी ऑस्ट्रेलिया के इस ओपनिंग बल्लेबाज के बगैर ही खेल रही है ऐसे में फैंस के बीच यह उत्सुकता है कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेविड वॉर्नर पारी की शुरुआत कब करेंगे? तो अच्छी बात यह है कि आस्ट्रेलिया का यह हर दिल अजीज बल्लेबाज भारत आ चुका है और इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में खेलने के लिए तैयार है।

पाकिस्तान में खेलकर भारत आए डेविड वार्नर-
डेविड वॉर्नर ने पाकिस्तान में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी जिसको ऑस्ट्रेलिया ने 1-0 से जीतने में कामयाबी हासिल की और इसके बाद भारत में दिल्ली कैपिटल्स के कैंप को ज्वाइन करने के लिए मुंबई आ चुके हैं। यह मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ी खबर है क्योंकि ये टीम आर्डर पर संघर्ष करते हुए दिखाई दे रही है।
डेविड वार्नर की अनुपस्थिति में, टिम सीफर्ट ने मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ डीसी के अंतिम दो मुकाबलों में पृथ्वी शॉ के साथ जोड़ी बनाई। हालांकि, सलामी जोड़ी ने क्रमश: 30 और 8 की साझेदारी की।

रिकी पोंटिंग ने दी वार्नर के खेलने की अपडेट-
वार्नर ने रविवार को सोशल मीडिया पर गेटवे ऑफ इंडिया की एक तस्वीर साझा की। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मैं अभी कहां हूं?'
इस बीच, मुख्य कोच रिकी पोंटिंग उम्मीद कर रहे हैं कि वार्नर और मिशेल मार्श, जो कूल्हे की चोट से जूझ रहे हैं, जल्द ही टीम में शामिल होंगे।

डेविड वॉर्नर मुंबई आ गए है- रिकी पोंटिंग
शनिवार को गुजरात टाइटंस से 14 रन की हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कहा, 'डेविड वॉर्नर मुंबई आ गए हैं। मेरा मानना है कि वह कल सुबह जल्दी चले गए थे, इसलिए जब हम आज रात मुंबई वापस आएंगे तो उन्हें वहां होना चाहिए। मिचेल मार्श कुछ दिनों से मुंबई में हैं, जाहिर तौर पर अपना क्वारंटाइन कर रहे हैं। मुझे लगता है कि वह कल क्वारंटाइन से बाहर हो सकते हैं। "
क्या अगला मैच खेलेंगे वार्नर?
"हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह (मार्श) 10 तारीख को (कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ) खेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। उन्होंने पाकिस्तान में हल्का हिप स्ट्रेन आया था। इसलिए, हमें उनके चयन के लिए उपलब्ध होने से पहले कुछ अच्छे ट्रेनिंग सेशन की आवश्यकता है।
"लेकिन उम्मीद कीजिए, डेवी (डेविड वार्नर) को अगले गेम के लिए और मिच मार्श को उससे अगले खेल के लिए टीम में होना चाहिए।"
ऋषभ पंत के नेतृत्व वाले डीसी 7 अप्रैल को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में अपने अगले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलेगी।












Click it and Unblock the Notifications