IPL 2022 में अपनी बॉलिंग से खुश नहीं हर्षल पटेल, मैन ऑफ द मैच के बाद खोला 'सच'

पुणे, 5 अप्रैल: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल अपनी परफॉर्मेंस से खुश नहीं है और यह वह प्रदर्शन है जिसने उनको मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिलाया है। हर्षल पटेल को भारत में T20 फॉर्मेट का एक बेहतरीन गेंदबाज माना जाता है और उन्होंने एक बार फिर से अपने नाम के मुताबिक गेंदबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 35 रन देकर तीन विकेट लिए। बुधवार 4 मई को हुए इस मुकाबले में आरसीबी की टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही और वह अंक तालिका में टॉप 4 पर आ चुके हैं।

अंतिम ओवर फेंका और 17 रन दिए

अंतिम ओवर फेंका और 17 रन दिए

पटेल ने मुकाबले का अंतिम ओवर फेंका और 17 रन दिए लेकिन ड्वेन प्रीटोरियस का विकेट भी चटकाए। मैच के बाद जब पटेल से बातचीत हुई तो उन्होंने बताया कि उनकी स्लोअर बॉल सही तरह से पड़ नहीं रही थी और बल्लेबाज की हिटिंग पोजीशन पर ही गिर रही थी जिसके चलते उन पर काफी रन बने और उनको इस पर सुधार करना होगा। क्योंकि टूर्नामेंट अब अपने अंतिम चरणों में जा रहा है और यहां पर हर एक चूक काफी भारी पड़ सकती है।

मैच के बाद कहा-

मैच के बाद कहा-

पटेल ने आगे कहा, "मुझे लगता है पहले ओवर में मैंने स्लोअर बॉल को विकेट पर फेंकने के लिए ट्राई किया लेकिन यह बल्ले पर आ रही थी। मैं अपनी लय को सुधारने की कोशिश करता रहा हूं। मुझे खुशी है कि मैंने वापसी करने में कामयाबी हासिल की। दोनों ही उल्टे हाथ के बल्लेबाजों को जब मैंने गेंदबाजी की तो मुझे ऑफ साइड पर थोड़ी वाइड गेंद रखने के लिए कहा गया ताकि उनको ग्राउंड के उस हिस्से को मारने पर मजबूर होना पड़े जो थोड़ा बड़ा है।"

पटेल की तारीफ विराट कोहली और एबी डिविलियर्स कर चुके हैं और यह भी कह चुके हैं कि इस खिलाड़ी के हाथ से जब छूटती है तो यह पता लगाना नामुमकिन है कि वह कौन सी गेंद है।

Recommended Video

    IPL 2022: Dhawan का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं युवा बल्लेबाज Abhishek Sharma,देखें लिस्ट | वनइंडिया हिंदी
    क्या कमी आ रही है बॉलिंग में-

    क्या कमी आ रही है बॉलिंग में-

    पटेल का कहना है कि वे उम्मीद करते हैं कि इस समय जो यॉर्कर गेंद फेंक रहे हैं वे आगे उसको बेहतर तरीके से करते जाएंगे। हर्षल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा- एक चीज है जिसको लेकर में इन परिस्थितियों में जागरूक हुआ हूं। वो ये कि बल्लेबाज क्या करने की कोशिश करते हैं। तब आप यह जान जाते हैं कि किस तरह की बॉल फेंकनी चाहिए। आपके भीतर इस बात की पूरी स्पष्टता होनी चाहिए तब आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। जब लोग इंतजार करते हैं कि मेरी स्लोअर बॉल जाएगी तब मैं हार्ड लैंथ और अपनी यॉर्कर का इस्तेमाल करता हूं। अभी इस सीजन में मैं उनको फेंकने में कामयाब नहीं रहा हूं लेकिन मुझे उम्मीद है कि अब मैं ऐसा कर पाऊंगा क्योंकि प्रतियोगिता धीरे-धीरे अपने समापन की ओर बढ़ रही है।

    जीत के बावजूद आरसीबी के पास चिंताओं की कुछ बातें हैं

    जीत के बावजूद आरसीबी के पास चिंताओं की कुछ बातें हैं

    यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम जीतने में कामयाब रही है। इससे पहले का मुकाबला चेन्नई ने जीता था। जीत के बावजूद आरसीबी के पास चिंताओं की कुछ बातें हैं क्योंकि विराट कोहली अभी भी रन नहीं बना पा रहे हैं। इसके बावजूद आरसीबी अभी भी 174 रन बनाने में कामयाब रही। दूसरी और चेन्नई सुपर किंग्स की इस हार ने इस प्रतियोगिता में उनकी किस्मत को भी लगभग तय कर दिया है। मुंबई इंडियंस के बाद अब वे दूसरी ऐसी टीम हैं जो प्लेऑफ में जाते हुए नहीं दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने भले ही रविंद्र जडेजा की जगह महेंद्र सिंह धोनी को कप्तान बनाया लेकिन यह पैंतरा भी उनके पक्ष में नहीं गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+