पहली जीत को कप्तान जडेजा ने बताया खास, बोले- नया कैप्टन हूं, अभी धोनी भाई से सीख ही रहा हूं
मुंबई, 13 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स टीम को आखिरकार आईपीएल 2022 की पहली जीत नसीब हो गई है। इस जीत से क्या सीएसके की गाड़ी पटरी पर आ गई है? तो जवाब है- अभी तो नहीं...लेकिन एक दो मैच ऐसे और निकल गए तो सीएसके अपने पुराने रंग में दिख सकती है। फिलहाल यह नए कप्तान रवींद्र जडेजा के लिए बड़ी जीत है क्योंकि ये उनकी पहली जीत है। ये कप्तान के तौर पर जडेजा की पहली जीत है और वे इस बात से खुश हैं।

जडेजा ने जीत को अपनी पत्नी को समर्पित किया है
चेन्नई ने मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए मैन ऑफ द मैच शिवम दुबे और ओपनिंग बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा के बड़े अर्धशतकों के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट पर 216 रनों का स्कोर बनाया था जिसके जवाब में आरसीबी ने 193 रन बनाए।
जीत के बाद जडेजा ने कहा कि यह कप्तान के तौर पर उनकी पहली जीत है इसलिए बेहद खास है। जडेजा ने जीत को अपनी पत्नी को समर्पित किया है और इसके साथ ही टीम को भी समर्पित किया। जडेजा ने कहा- पहली जीत हमेशा स्पेशल होती है।

हार के बाद मैनेजमेंट ने दबाव नहीं डाला-
जडेजा कहते हैं पिछले चार मैचों में उनकी टीम जीत की लाइन को पार नहीं कर पाई लेकिन एक टीम के तौर पर हम अच्छे थे।
इस मुकाबले में शिवम दुबे ने 46 गेंदों पर 95 रनों की पारी खेली। अनुभवी रॉबिन उथप्पा ने 50 गेंदों पर 88 रन बनाए। जडेजा ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने जबरदस्त काम करके दिखाया है। वहीं, गेंदबाजी ने भी बढ़िया प्रदर्शन किया। जडेजा ने कहा कि भले ही टीम को जीत नहीं मिल रही थी लेकिन मैनेजमेंट ने किसी तरह का दबाव नहीं डाला। वे हमेशा रिलेक्स रहे, उन्होंने हमेशा मुझे मोटिवेट किया।

कप्तानी तो अभी सीख ही रहा हूं- जडेजा
चेन्नई सुपर किंग्स की अब तक ये कहकर आलोचना हुई है कि धोनी ही असली कप्तानी कर रहे हैं क्योंकि जडेजा को कागजी कप्तान होने की भूमिका ही निभा रहे हैं। जडेजा को बाउंड्री पर फील्डिंग करते देखा गया है।
जडेजा इस पर कहते हैं कि, एक कप्तान के तौर पर मैं अभी भी सीनियर खिलाड़ियों के दिमाग को पिक कर रहा हूं। माही भाई हमेशा रहते हैं, मैं उनके पास जाकर बात करता हूं। कप्तानी नया रोल है और मैं चीजों को समझ रहा हूं, अपना समय ले रहा हूं।

हम इस लय पर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे
जडेजा आगे कहते हैं कि वे अभी भी सीख रहे हैं और हर गेम के साथ बेहतर होने की कोशिश कर रहे हैं। सीएसके के अनुभवी खिलाड़ियों पर जडेजा कहते है कि, हमारे पास काफी अनुभव है, ये काफी काम आता है और आपको पैनिक नहीं होने देता। हम खुद को शांत रखने की कोशिश करते हैं और पॉजिटिव क्रिकेट खेलने पर ध्यान देते हैं। हम इससे भी ज्यादा कोशिश करेंगे, हमको लय मिल चुकी है, हम इस लय पर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications