संजू सैमसन ने भरी हुंकार- इस बार हमारी टीम अलग है, T20 को पूरी निडरता से खेलेंगे

नई दिल्ली, 29 मार्च: संजू सैमसन चाहते हैं इस बार राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल 2022 में निडर होकर खेले। राजस्थान ने पिछले 13 से खिताब नहीं जाता है। केवल 2008 में यह टीम खिताब जीतने में कामयाब हुई और यह भी तुक्का ही माना जा रहा है क्योंकि उसके बाद राजस्थान रॉयल्स की परफॉरमेंस कभी भी दमदार टीम वाली साबित नहीं हुई।

Recommended Video

    IPL 2022: RR के कप्तान Sanju Samson ने भरी हुंकार, बोले इस बार हमारी टीम में दम है | वनइंडिया हिंदी
    IPL 2022: Rajasthan Royals captain Sanju Samson aims to play fearless cricket with his new team

    इस सीजन में राजस्थान के पास कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं जिसमें जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल जैसे इंटरनेशनल सितारे शामिल हैं।

    राजस्थान को मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबला करना है जो आईपीएल 2022 सीजन का उनका पहला मैच होगा। इस मैच से पहले संजू सैमसन ने कहा है कि टीम में कुछ नए खिलाड़ी आए हैं। हमारे लिए महत्वपूर्ण है सबको जान-पहचान लिया जाए।

    यह भी पढ़ें- IPL 2022 की नई सनसनी आयुष बडोनी ने गौतम गंभीर को दिया कामयाबी का क्रेडिट

    संजू ने सोमवार को एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा कि, हम निश्चित तौर पर 2-3 सीजन में काफी कुछ सीख चुके हैं। हमने कुछ विकल्पों पर विचार किया है, हमारे पास काफी अच्छी नीलामी रही है जिसके चलते टीम बढ़िया है।

    सैमसन को लगता है कि राजस्थान रॉयल्स के पास इस बार काफी विविधता है। उन्होंन कहा कि, हमारे पास भारतीय और इंटरनेशनल स्टार हैं। ये काफी लंबा टूर्नामेंट है। हमें अपनी टीम के खिलाड़ियों के माइंडसेट, फिटनेस और फॉर्म को समझना होगा। लेकिन हमारे पास खिलाने के लिए बहुत से विकल्प हैं।

    सैमसन ने कहा कि टी20 फॉर्मेट हमेशा निडर होकर खेलना होगा और इस तरह के खिलाड़ी इस बार इस टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में हम बाहर जाएंगे और खुद का प्रदर्शन करेंगे।

    लसिथ मलिंगा ने एक गेंदबाजी कोच के तौर पर राजस्थान रॉयल्स का दामन थामा है जिसके चलते संजू सैमसन काफी खुश हैं।

    सैमसन ने कहा कि, लसिथ और कुमार संगकारा (डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट) जैसे दिग्गजों का होना अच्छी बात है। वे युवा खिलाड़ियों की मदद कर रहे हैं ताकि वे अपने गेम को बेहतर तरीके से समझ सकें।

    सैमसन आगे कहते हैं कि हमने जो भी बात लसिथ से की, वह चीजों का काफी आसान रखते हैं और ये सब गेंदबाजों को काफी स्पष्टता देता है। वे निश्चित तौर पर एक कप्तान के तौर पर मेरे लिए चीजों को आसान बनाने वाले हैं।

    राजस्थान रॉयल्स की टीम 29 मार्च से महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएसन ग्राउंड पर अपना सीजन का पहला मैच खेलेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+