अपनी पुरानी टीम के इन दो बल्लेबाजों को करना है आउट, राहुल चाहर ने चुने MI के दो बड़े दिग्गज

मुंबई, 13 अप्रैल: पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस से हारने के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ वापसी करने के लिए एमसीए स्टेडियम में उतरेगी। मयंक अग्रवाल की टीम अभी तक इस प्रतियोगिता में ठीक ठाक रही है क्योंकि उन्होंने चार में से दो मैच जीते हैं और दो हारे हैं। दूसरी और रोहित शर्मा एंड कंपनी को अभी भी प्रतियोगिता में अपना खाता खोलने का इंतजार है और वे अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर बैठे हैं। पंजाब किंग्स के जो स्पिनर हैं वह राहुल चहर हैं और यह 4 साल से मुंबई इंडियंस के लिए ही खेल रहे थे लेकिन अब वे अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खड़े नजर आएंगे।

इस बार पंजाब किंग्स के लिए होंगे राहुल चाहर-

इस बार पंजाब किंग्स के लिए होंगे राहुल चाहर-

पंजाब किंग्स के लिए राहुल चाहर अब तक इस सीजन में 4 विकेट ले चुके हैं जिसमें महेंद्र सिंह धोनी और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है और उनका इकोनामी रेट भी काफी अच्छा रहा है जो 6.31 का है और यह प्रतियोगिता में अभी तक टॉप 10 सबसे कम रेट में बेस्ट है। प्रतियोगिता के बाकी स्पिनर की बात करें तो युजवेंद्र चहल भी 11 विकेट ले चुके हैं केकेआर के उमेश यादव के नाम 10 विकेट हैं लेकिन इनके इकोनामी रेट कर्म से 6.50 और 6.60 के हैं।

मुंबई इंडियंस के दो दिग्गजों पर नजर-

मुंबई इंडियंस के दो दिग्गजों पर नजर-

राहुल चाहर का कहना है कि उनकी नजरें मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव और कप्तान रोहित शर्मा के ऊपर होंगी क्योंकि यह खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। चोट से वापसी के बाद सूर्यकुमार यादव ने अभी तक दो अर्धशतक लगा दिए हैं और मुंबई इंडियंस के खिलाफ अभी तक 120 रन बना चुके हैं। कहने की बात नहीं है कि पंजाब के खिलाफ भी सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस बल्लेबाजों में शामिल होंगे।

वे सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा हैं

वे सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा हैं

चाहर ने पंजाब किंग्स के साथ एक खास बातचीत में कहा, "मैं निश्चित रूप से हमेशा की तरह अपना सौ प्रतिशत देने की कोशिश करूंगा। जिन पर मेरी नजर है वे सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा हैं। यादव शानदार फॉर्म में हैं। रोहित भी एक टॉप के बल्लेबाज हैं।"

राहुल चाहर ने कहा कि उन्होंने MI बल्लेबाजों के लिए विशेष योजनाएं बनाई हैं और MCA में उनका सामना करने के लिए उत्सुक हैं।

MI के विपक्ष में होने से कोई फर्क नहीं पड़ता-

MI के विपक्ष में होने से कोई फर्क नहीं पड़ता-

चाहर ने कहा, 'मैं उनके लिए अच्छी तैयारी कर रहा हूं और उन्हें गेंदबाजी करने को लेकर उत्साहित हूं। मैं इन सभी लोगों के लिए विशेष योजना भी बना रहा हूं, देखते हैं कि यह कैसा होता है।"

राहुल चाहर ने कहा कि उन्हें बचपन से ही अपने भाई (दीपक चाहर) के खिलाफ खेलने की आदत है, इसलिए अपनी पुरानी टीम का सामना करना उनके लिए कोई समस्या नहीं होगी, और वह सिर्फ अपनी टीम के लिए परिणाम प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके खिलाफ कौन खेल रहा है

इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके खिलाफ कौन खेल रहा है

उन्होंने कहा, "बचपन से, मैं अपने भाई के खिलाफ खेला हूं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह मेरे सामने है या किसी और के सामने। मेरा काम अपनी टीम को जीत दिलाना है और उस परिणाम को हासिल करने के लिए जो भी करना होगा मैं करूंगा।

"एक खिलाड़ी के रूप में, जब आप मैदान पर कदम रखते हैं, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके खिलाफ कौन खेल रहा है। मैं हर एक मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं और इससे इसमें कुछ भी बदलाव नहीं आता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+