'मैंने ये पहले क्यूं नहीं खाई', फैंस की मदद से पैट कमिंस को मिली मुंबई की स्वादिष्ट पाव भाजी

मुंबई, 6 अप्रैल: ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस आईपीएल के एक और सीजन का लुत्फ उठा रहे हैं। कमिंस कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने अभी सोशल मीडिया पर फैंस से खाने को लेकर मजेदार सवाल किए जिसका बखूबी जवाब मिला और कमिंस को एक बढ़िया पाव भाजी मिल गई।

अपने फैंस की मदद से कमिंस खाने के लिए लजीज मुंबई डिश ढूंढने में कामयाब रहे। आईपीएल इस बार कोरोना से यथासंभव बचने के लिए मुंबई में ही हो रहा है। मुंबई की पाव भाजी भारत भर में मशहूर है।

पाव भाजी को सबसे ज्यादा वोट मिले

पाव भाजी को सबसे ज्यादा वोट मिले

कमिंस को भी उनके फैंस ने वड़ा पाव और पाव भाजी जैसी डिश के लिए सिफारिश की और तेज गेंदबाज ने पाव भाजी मंगवाई, उसकी फोटो ली और फैंस के साथ शेयर की। कमिंस ने पहले ही मुंबई की पसंदीदा डिश की लिस्ट शेयर की थी जिसमें पाव भाजी को सबसे ज्यादा वोट मिले।

इस दौरान कमिंस को सरदार पाव भाजी खाने के लिए भी कहा गया और उन्होंने इस पर गहरी दिलचस्पी भी दिखाई। मुंबई की सरदार पाव भाजी काफी मशहूर है। वहां पर मक्खन की भरपूर मात्रा के साथ भाजी और पाव परोसे जाते हैं। इसका यू-ट्यूब पर भी कई फूड चैनलों ने वीडियो बनाया है।

पैट कमिंस ने पाव भाजी मंगा ली

पैट कमिंस ने पाव भाजी मंगा ली

पैट कमिंस ने पाव भाजी मंगा ली। जब फैंस ने उनसे पूछा कि आपको खाना पसंद आया? तो कमिंस का जवाब था कि वे पिछले 11 सालों से भारत आते रहे हैं। पता नहीं उन्होंने इसको पहले क्यों नहीं चखा। यह इतनी स्वादिष्ट थी।

मौजूदा सीजन में कमिंस को ज्यादा मौके नहीं मिल रहे हैं। कमिंस ने एक मैच में टीम को जीत भी दिलाई लेकिन बाद में टिम साउदी ने उनकी जगह ले ली। यह अजीब तो है लेकिन केकेआर ऐसे अजीबोगरीब फैसले के लिए मशहूर टीम है। उसने कुलदीप यादव के साथ क्या किया वह सबको पता है।

उनकी टीम की हालत अभी पतली है-

उनकी टीम की हालत अभी पतली है-

कमिंस और केकेआर के लिए हालांकि अभी आईपीएल 2022 की रेस खुली हुई है क्योंकि ये टीम प्लेऑफ की उम्मीदों में किसी तरह से जिंदा बची हुई है लेकिन उनकी हालत पतली है। केकेआर 10 मुकाबलों में केवल चार जीतने के बाद 8वें स्थान पर है और उनको अपने अगले मैच में 7 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी कद्दावर टीम का सामना करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+