IPL 2022: पैट कमिंस और शिवम मावी ने मिलकर पकड़ा अद्भुत कैच, जिसने देखा वो हो गया हैरान

मुंबई, अप्रैल 18। IPL की हिस्ट्री में अभी तक कई शानदार कैच ऐसे देखने को मिले हैं, जो हैरतअंगेज होते हैं, लेकिन सोमवार को राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के बीच खेले गए मुकाबले में मैदान पर एक अविश्वसनीय कैच देखने को मिला। यह कैच तब पकड़ा गया, जब राजस्थान की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और रियान पराग क्रीज पर थे। यह कैच पैट कमिंस और शिवम मावी ने मिलकर पकड़ा।

Pat cummins and shivam mavi

शिवम मावी ने हवा में लगाई छलांग

दरअसल, रियान पराग ने पारी के 18वें ओवर में सुनील नारायण की गेंद पर सामने की तरफ शॉट खेला था। गेंद हवा में थी और उसे पकड़ने के लिए पैट कमिंस ने लंबी दौड़ लगाई। पैट कमिंस ने कैच पकड़ भी लिया था, लेकिन उनका बैलेंग बिगड़ा और वो बाउंड्री लाइन की ओर गिरते चले गए, लेकिन उन्होंने गिरने से पहले गेंद को हवा में उछाल दिया और तभी शिवम मावी ने हवा में ऊंची छलांग लगाकर गेंद को एक हाथ से ही पकड़ लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+