DC vs KKR: कुलदीप के झटकों से नीतिश राणा ने संभाला, कोलकाता ने दिया 147 रनों का टारगेट

मुंबई, 28 अप्रैल: लगातार खराब फॉर्म से जूझ रही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2022 के 41वें मैच में भी संघर्ष करती हुई दिखाई दी और टॉस हारने के बाद बैटिंग करने उतरी केकेआर का टॉप ऑर्डर बुरी तरह धराशाई हो गया। लेकिन मीडिल ऑर्डर के अनुभवी नीतिश राणा के अर्धशतक और रिंकु सिंह के साथ की गई उनकी अर्धशतकीय साझेदारी ने केकेआर को मुश्किल पिच पर 146 रनों तक पहुंचा दिया। ये जोड़ी तब उभरी जब कुलदीप यादव ने दो ओवर में चार विकेट चटकाकर कोलकाता को पूरी तरह से बैकफुट पर ला दिया था।

IPL 2022: Nitish Rana, Rinku Singh take KKR to before Kuldeep Yadav wrecked them

टीम इस बार नई ओपनिंग जोड़ी आरोन फिंच और वेंकटेश अय्यर के साथ खेलने उतरी लेकिन दिल्ली के लिए डेब्यू करने वाले युवा चेतन सकारिया ने फिंच को केवल 3 रनों के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद खराब फॉर्म से जूझ रहे वेंकटेश अय्यर भी 6 ही रन बना सके और उनको अक्षर पटेल ने चलता किया। ये कैच चेतन सकारिया ने लिया था।

कप्तान श्रेयस अय्यर भारत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में एक हैं और उन्होंने यहां पर स्कोर को आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन दूसरे छोर पर विकेट के गिरने का सिलसिला नहीं रोक सके। बाबा इंद्रजीत और सुनील नरेन को कुलदीप यादव ने लगातार गेंदों पर आउट करके केकेआर की कमर तोड़ने का काम किया।

IPL 2022: Nitish Rana, Rinku Singh take KKR to before Kuldeep Yadav wrecked them

इसके बाद केकेआर की ओर से श्रेयस अय्यर और नीतीश राणा रन स्कोर को आगे बढ़ाते गए और कुलदीप यादव अपनी बॉलिंग की धार मजबूत करते रहे। कुलदीप ने फिर से एक ही ओवर में श्रेयस अय्यर और रसेल को आउट कर दिया। अय्यर ने 42 रन बनाए और रसेल भी नरेन की तरह से खाता नहीं खोल पाए।

लेकिन 6 विकेट गिरने के बाद केकेआर के अनुभवी खिलाड़ी नीतिश राणा ने रिंकु सिंह के साथ 20 ओवर तक बैटिंग करने के लिए पारी को आगे बढ़ाया और इस दौरान नीतिश के कुछ शानदार शॉट्स देखने को मिले। उन्होंने रिंकु सिंह के साथ अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की और अपना भी शानदार पचासा दूर किया।

राणा और सिंह 20वें ओवर में आउट हुए। रिंकु ने 16 गेंदों पर 23 रनों की पारी खेली और मुस्ताफिजुर की गेंद पर आउट हुए। मुस्ताफिजुर ने एक गेंद बाद राणा को आउट कर दिया। नीतीश ने 34 गेंदों पर 57 रन बनाए। इससे अगली ही गेंद पर उमेश यादव को बगैर खाता खोले आउट किया गया। अंतिम ओवर में केवल दो ही रन बने और तीन विकेट गिरे।

गेंदबाजी में कुलदीप सबसे जबरदस्त रहे जिन्होंने तीन ओवर में 14 रन देकर चार विकेट लिए। मुस्ताफिजुर ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+